Hanuman Chalisa

कर्नाटक में आज बहुमत साबित करेगी भाजपा सरकार

Webdunia
सोमवार, 29 जुलाई 2019 (07:25 IST)
बेंगलुरू। कर्नाटक में बीजेपी को सोमवार को सदन में बहुमत हासिल करना है। मुख्यमंत्री एदियुरप्पा ने कहा कि सोमवार को सौ फीसदी मैं बहुमत साबित कर दूंगा।
 
कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार ने रविवार को 14 और बागी विधायकों को दलबदल रोधी कानून के तहत अयोग्य करार दिया। इस कार्रवाई से विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी संख्या घटकर 104 रह गई है और इससे हाल में बनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के लिए सोमवार को विश्वासमत हासिल करना आसान हो गया है।
 
फिलहाल अध्यक्ष को छोड़कर 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में अब संख्या बल 207 रह गया है। मत-विभाजन की स्थिति में सत्ता पक्ष और विपक्ष को बराबर वोट मिलने पर अध्यक्ष वोट करते हैं।
 
बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 104 है। बीजेपी के पास एक निर्दलीय के समर्थन के साथ ही 106 सदस्य हैं। कांग्रेस के 66 (नामित समेत) जद (एस) के पास 34, बसपा के एक विधायक हैं। 14 माह पुरानी कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार विश्वास मत खोने के बाद मंगलवार को गिर गयी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

कागज पर बढ़ रही हरियाली, जमीन पर उजड़ रहे जंगल: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में भारत क्यों बना नंबर-1?

योगी सरकार ने पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की

सास के अंतिम संस्कार में गोंडा आया था दीपक, सरयू में हाथ धोते ही मगरमच्छ ने किया शिकार

सीनेट में ट्रंप को बड़ा झटका, हमले की धमकी पर ईरान से भी मिला करारा जवाब

सिर्फ 4 दिन पुरानी 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने इंस्टाग्राम पर BJP को कैसे छोड़ दिया पीछे?

अगला लेख