Ground Report : शिमोगा में 'लापरवाही' का धमाका, गांववाले लंबे समय से कर रहे थे खनन पर रोक की मांग

Webdunia
शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (13:53 IST)
-राजेश पाटिल
कर्नाटक के शिमोगा में विस्फोटकों से लदे ट्रक में हुए धमाके में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि अपुष्ट सूत्रों के अनुसार यह संख्‍या 15 तक हो सकती है। इस भीषण हादसे में कई गांवों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। धमाका इतना तेज था कि इससे आसपास के इलाकों में कुछ घर गिर गए, खिड़कियां चटक गईं, वहीं कई घरों में दरारें आ गईं। यह धमाका गुरुवार रात 10.30 बजे के लगभग हुआ था। 
 
विस्फोट की भयानकता को इसी से समझा जा सकता है कि आसपास के इलाकों में धरती इस तरह कांपी मानो भूकंप आ गया है। इतना ही नहीं धमाके की आवाज पास के जिलों- दावणगेरे, चिकमंगलूरू और उत्तर कन्नड़ा जिलों तक सुनी गई। कई स्थानों पर खिड़कियां चटक गईं या फिर पूरी तरह टूटकर बिखर गईं। इस हादसे में मारे गए लोगों के शवों की हालत ऐसी थी कि उनकी शिनाख्त करना मुश्किल था। 
दरअसल, इस क्षेत्र में स्टोन क्रशिंग का काम होता है। इस काम में विस्फोटकों का प्रयोग भी किया जाता है। माना जा रहा है कि ट्रक से यह विस्फोटक खनन एरिए में ही जा रहा था। खदानों में किए जाने वाले धमाकों से आसपास के गांवों के लोग भी काफी परेशान थे। 
 
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक वे लंबे से जिम्मेदार लोगों को इस क्षेत्र में खनन रोकने की मांग कर रहे थे। इसके लिए उन्हें कई बार शिकायतें भी की थीं, लेकिन उनकी बातों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। यदि उनकी शिकायतों पर कार्रवाई की जाती तो शायद यह हादसा ही नहीं होता। हुनासोडू गांव के लोगों ने बताया कि ट्रक में डाइनामाइट और जिलेटिन की छड़ें ले जाई जा रही थीं। 
हालांकि धमाके के बाद कर्नाटक के खनन मंत्री मुरुगेश निराणी घटनास्थल पर पहुंच गए और साथ ही सरकार ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं। निराणी ने गुरुवार को ही खनन मंत्रालय संभाला था। इस मामले में खदान मालिक और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
अभी आधिकारिक तौर पर 8 लोगों की मौत बताई जा रही है, लेकिन अपुष्ट जानकारी के अनुसार यह संख्या 10 से 15 हो सकती है। मुख्‍यमंत्री येदियुरप्पा ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए हर तरह की सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।  (फोटो : राजेश पाटिल)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र विधान मंडल में बोले CJI गवई, आंबेडकर चाहते थे न्यायपालिका कार्यपालिका के हस्तक्षेप से हो मुक्त

UP: देवरिया में फिलीस्तीनी झंडे वाली टी शर्ट पहनने के आरोप में 4 युवक गिरफ्तार

LIVE: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में गुस्साए कावड़ियों ने की तोड़फोड़

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

टाटा मोटर्स ने लॉन्‍च किया भारत का सबसे सस्ता 4-व्‍हील मिनी ट्रक Tata Ace Pro, फीचर्स कर देंगे हैरान

अगला लेख