कर्नाटक : कांग्रेस प्रमुख ने व्यक्ति को मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

Webdunia
शनिवार, 10 जुलाई 2021 (22:09 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने शनिवार को उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया। भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना की।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें शिवकुमार को, एक व्यक्ति के उनके नजदीक जाकर साथ-साथ चलने और छूने की कोशिश से गुस्से में आते हुए देखा जा सकता है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख ने गुस्से में कहा,  आपको जिम्मेदार होना चाहिए।

ऐसा कहा गया है कि वह व्यक्ति पार्टी का कार्यकर्ता ही है। इस दौरान शिवकुमार ने वहां मौजूद कैमरामैन को फुटेज मिटाने को भी कहा। यह घटना मांड्या के जिला मुख्यालय क़स्बे में हुई। वह पूर्व मंत्री और सांसद जीएम गौड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने आए थे।
ALSO READ: सातों दिन काम करेगा शिक्षा मंत्रालय, शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला
इस घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा कि क्या उन्होंने शिवकुमार को ‘हिंसा का लाइसेंस’ दे रखा है। उन्होंने शिवकुमार को कोतवाल रामचंद्र का अनुयायी बताया जो कि 1970 से 1980 के बीच बेंगलुरु का अंडरवर्ल्ड डॉन था।
ALSO READ: भाजपा ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना, कहा- राजस्थान में बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध
उन्होंने लिखा, कर्नाटक के कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने जनता के सामने अपने पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। अगर कोतवाल रामचंद्र के ‘पूर्व शिष्य’ अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं तो कोई कल्पना कर सकता है कि वह दूसरों के साथ क्या करेंगे। राहुल गांधी ने क्या डीके शिवकुमार को ‘हिंसा का लाइसेंस’ दे रखा है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख