अब कर्नाटक में बाढ़ से तबाही, देखते ही देखते मकान कई फुट आगे खिसक गया (वीडियो)

Webdunia
शनिवार, 18 अगस्त 2018 (14:10 IST)
केरल में तबाही के बाद अब बेंगलुरु से 260 किलोमीटर दूरी पर स्थित कर्नाटक के कोडगू जिले में भी बाढ़ और भूस्खलन के कारण भारी तबाही हुई है।
<

House collapses in landslide #Kodagu at #Madikeri in #Karnataka#india #heavyrains #keralarains #keralafloods #karnatakarains #karnatakafloods #bangalore pic.twitter.com/o7J4jzUTqO

— Satya (@Mavuri7) August 17, 2018 >अधिकारियों ने बताया कि कोडगू जाने वाली सभी बड़ी सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और वहां व्यापक बचाव अभियान शुरू किया गया है। यहां पिछले 6 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिले में फंसे लोगों को बचाने के लिये सेना बचाव अभियान में जुट गई है।  
 
केरल से लगे हुए कर्नाटक के 6 जिलों में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन की कई घटनाएं हो रही हैं। यहां भी नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इस समय बाढ़ और भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य का कोडगू जिला है जो केरल से बिलकुल सटा हुआ है।
कोडगू के स्थानीय निवासी सोशल मीडिया पर यहां आई त्रासदी के वीडियो और फोटो पोस्ट कर रहे हैं। इनमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह भूस्खलन की वजह से पक्के मकान भी भरभरा के जमींदोज हो रहे हैं। यहीं नहीं इलाके की सड़के नदियों जैसे बह रही हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख