कर्नाटक का सियासी ड्रामा : स्पीकर ने 14 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किया

Webdunia
रविवार, 28 जुलाई 2019 (12:25 IST)
बेंगलुरु।कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने कांग्रेस और जद (एस) के 14 बागी विधायकों को दल-बदल कानून के तहत रविवार को अयोग्य करार दे दिया।
 
रमेश कुमार ने जद (एस) के 3 विधायकों समेत 14 बागी विधायकों को तत्काल प्रभाव से अयोग्य घोषित कर दिया। इसके साथ ही अयोग्य विधायकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने पिछले सप्ताह कांग्रेस के 2 और एक निर्दलीय विधायक को अयोग्य करार दिया था।
 
इन विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद 225 सदस्यीय विधानसभा में कुल 208 सीटें बची रह गई हैं। राज्य में 14 महीने पुरानी कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार गिरने के बाद सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी के 105 विधायक हैं और पार्टी को एक निर्दलीय विधायक का भी समर्थन प्राप्त है।
 
अयोग्य करार दिए गए विधायकों में श्रीमंत पाटिल. रोशन बेग, आनंद सिंह, एच विश्वनाथ, एसटी सोमशेखर सहित कुल 14 विधायकों शामिल हैं। बागी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख