Hanuman Chalisa

कश्मीर में 4 राइफलों के साथ कांस्टेबल फरार, अलर्ट

Webdunia
रविवार, 21 मई 2017 (14:07 IST)
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के बडगाम में पुलिस का एक कॉन्स्टेबल गार्ड रूम से 4 राइफलें लेकर फरार हो गया जिसके बाद मध्य और दक्षिण कश्मीर में एक चेतावनी जारी की गई है। 
 
फरार कांस्टेबल की पहचान सैयद नावीद मुश्ताक के रूप में हुई है। वह बडगाम में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गोदाम में तैनात था। कांस्टेबल की गिरफ्तारी के लिए व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया गया है। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कांस्टेबल दक्षिण कश्मीर में शोपियां का निवासी है और शनिवार शाम गार्ड रूम से वह 4 राइफलें (एसएलआर) के साथ फरार हो गया। उन्होंने कहा कि घाटी, विशेष रूप से पुलवामा, बडगाम और शोपियां में तैनात सुरक्षा बलों को चेतावनी जारी करके कहा गया है कि दक्षिण कश्मीर से निकलने वाले वाहनों पर सख्त निगरानी रखी जाए। 
 
मुश्ताक को दक्षिण कश्मीर में घुसने से रोकने के लिए विभिन्न स्थानों पर 'नाके' स्थापित किए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों के दौरान दक्षिण कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ी हैं। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के स्कूलों में पुस्तकों की खरीद की होगी जांच, योगी सरकार कराएगी लाइब्रेरी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन

योगी सरकार का राष्ट्रचेतना महाभियान : ‘आनंदमठ’ और ‘महाराजा सुहेलदेव’ के मंचन से युवाओं में जगेगी राष्ट्रभक्ति

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

सूर्या हत्याकांड पर CM योगी की चेतावनी, दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं, नालायक औलादों को समझाना जरूरी, सामने खरदूषण तो शस्त्र उठाना होगा

अगला लेख