Hanuman Chalisa

श्रीनगर में CRPF कैंप पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, चार घायल

Webdunia
सोमवार, 12 जून 2017 (08:40 IST)
दक्षिण कश्मीर में एक पुलिस स्टेशन पर और श्रीनगर में सड़क के किनारे बंकर में रविवार रात हुए आतंकवादी हमलों में कम से कम 4 लोग घायल हो गए जिसमें 3 पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ का जवान शामिल है।  
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उग्रवादियों ने श्रीनगर में सराफ कदाल में सड़क के किनारे बने बंकर में हैंड ग्रेनेड से हमला किया जिसमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान की पहचान विकास पांडे के रूप में हुई है। इसके अलावा तीन पुलिस कर्मी फारूख अहमद, तारिक अहमद और नजीर अहमद भी इस हमले में घायल हो गए।
 
पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और हमलावरों की तलाश में व्यापक अभियान चलाया गया है। सूत्रों ने बताया कि उग्रवादियों ने दक्षिणी कश्मीरी जिले शोपियां स्थित एक पुलिस स्टेशन पर भी स्वचालित हथियारों से हमला किया। हालांकि यहां पर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
 
पुलिस ने बताया कि हमलावर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। (वार्ता)    

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

अगला लेख