Hanuman Chalisa

हफ्ते में दो जिंदा आतंकी पकड़े, इस बार पकड़ा गया आतंकी पाक नागरिक

सुरेश एस डुग्गर
शनिवार, 7 अप्रैल 2018 (11:42 IST)
श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने एक हफ्ते में 2 आतंकियों को जिंदा पकड़ा है। इस बार पकड़ा गया आतंकी पाकिस्तानी नागरिक है जबकि पिछले हफ्ते मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया आतंकी स्थानीय था।
 
 
शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे जिले कूपवाड़ा में जुगतयाल जंगल में अपने आतंकरोधी अभियान को जारी रखते हुए लश्कर के पाकिस्तानी आतंकी हमजा उर्फ जबीउल्लाह को जिंदा गिरफ्तार कर लिया गया। वह गत 20 मार्च को इसी इलाके में हुई एक भीषण मुठभेड़ में अपने एक अन्य साथी के साथ बच निकला था। मुठभेड़ में हमजा के 5 साथी मारे गए और 3 सैन्यकर्मी व 2 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।
 
एसएसपी कूपवाड़ा शमशेर हुसैन ने दोपहर तक किसी आतंकी के जिंदा पकड़े जाने की पुष्टि नहीं की थी। लेकिन उन्होंने यह माना कि शनिवार सुबह ही चक फतेह खान और उसके साथ सटे इलाकों में आतंकियों की गतिविधि की सूचना मिलते ही कासो (घेराबंदी कर तलाशी लेने का अभियान) चलाया गया है। इसी इलाके में गत 20 मार्च को एक मुठभेड़ हुई थी, जो 2 दिनों तक चली थी।
 
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि जुगतयाल जंगल में तलाशी लेते हुए जवानों जब तुरशयान गांव का रुख किया तो उन्हें वहां कुछ चीजें आसामान्य लगीं। जवानों ने उसी समय गांव को चारों तरफ से घेरते हुए सभी लोगों को अपने घरों से बाहर आने के लिए कहा।
 
गांव में मुठभेड़ की संभावना को देखते हुए ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद जवानों ने गांव में तलाशी ली और 1 विदेशी आतंकी को पकड़ लिया। आपको बता दें कि एक हफ्ते में यह दूसरा मौका है, जब सुरक्षाबलों ने आतंकी को जिंदा पकड़ा है।
 
सूत्रों ने बताया कि पकड़ा गया विदेशी आतंकी गंभीर हालत में था तथा उससे चला भी नहीं जा रहा था। उसके पास से कोई हथियार भी नहीं मिला है, सिर्फ एक रेडियो सेट ही बरामद हुआ है। वह पाकिस्तान में मुल्तान का रहने वाला है और उसकी पहचान जबीउल्लाह उर्फ हमजा पुत्र सन्नाउल्लाह के रूप में हुई है। फिलहाल उसके साथ फरार होने में कामयाब रहे उसके साथी और उसकी मदद कर उसे तुरशयान गांव में पहुंचाने वाले तत्वों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

Ram mandir donation row : राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष मिलेगी 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा : योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज सबसे आगे

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

Passport : 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा! केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानिए नई दरें

अगला लेख