Hanuman Chalisa

कश्मीर में सेना का अभियान, आतंकवादियों को घेरो और...

Webdunia
सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (12:14 IST)
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले के एक गांव में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड शुरू हो गई है। सुरक्षा बलों ने इस क्षेत्र में आतंकवादियों की तलाश में घेरो और खोजो अभियान (कासो) चलाया था।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले के डराबगाम में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के जवानों ने सोमवार सुबह खोज अभियान चलाया था। इस गांव में आतंकवादियों के आने जाने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। जिस समय सुरक्षा बल गांव की घेराबंदी कर रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी इसका करारा जवाब दिया।
 
सूत्रों का कहना है कि गांव में हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी संगठन के दो से तीन आतंकवादी छिपे हो सकते हैं। ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए आसपास के शिविरों से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को गांव से बाहर तैनात कर दिया गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

Twisha Sharma Case: 'मर्डर नहीं, यह सुसाइड है' - भोपाल पुलिस कमिश्नर का बड़ा दावा; सास के ड्रग्स वाले आरोपों पर भी हुआ खुलासा

मेलोनी संग डिनर के बाद दुनिया के अजूबे 'कोलोसियम' पहुंचे पीएम मोदी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

कॉकरोच जनता पार्टी ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल, 3 दिन में 1 लाख युवा जुड़े

डेढ़ साल बाद फ्रांस में मिलेंगे पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, जून में 2 दोस्तों की मुलाकात पर दुनिया की नजरें

LIVE: दोस्त मेलोनी से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर शेयर किए फोटो

अगला लेख