उत्तराखंड में केजरीवाल के ऐलान, 6 महीने में एक लाख सरकारी नौकरी का वादा

Webdunia
रविवार, 19 सितम्बर 2021 (15:10 IST)
देहरादून। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को उत्तराखंड में कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने केजरीवाल की दूसरी गारंटी के तहत 'हर घर रोजगार, तब तक 5000 रुपए' देने का ऐलान किया है।
 
उन्होंने कहा कि अगर राज्य में पार्टी की सरकार बनी तो वे यहां 1 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। रोजगार नहीं मिलने तक लोगों को 5000 रुपए रोजगार भत्ता दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि नौकरियों में राज्य के लोगों को 80 फीसदी आरक्षण भी दिया जाएगा।
 
केजरीवाल ने कहा कि रोजगार और पलायन मामलों का नया मंत्रालय बनाया जाएगा। युवाओं को नौकरी देने के लिए जॉब पोर्टल भी लांच किया जाएगा।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आपने राज्य में भाजपा की सरकार बनाई तो वे राज्य में हर माह एक नया मुख्यमंत्री देंगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने हाल ही में त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर पुष्कर धामी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Elections 2024 : मेरी इच्छा है नरेंद्र मोदी फिर से मुख्यमंत्री बनें, नीतीश कुमार की फिर फिसली जुबान

Rajasthan weather : राजस्थान में गर्मी का कहर, फलोदी में तापमान 50 डिग्री के पार

Lok Sabha Elections : राहुल गांधी का दावा, प्रधानमंत्री मोदी गिराना चाहते हैं हिमाचल की सरकार

मोदी, शाह और फडणवीस ने गडकरी की हार के लिए काम किया, संजय राउत का दावा

बेबी केयर सेंटर का मालिक नवीन गिरफ्तार, अस्पताल में आग लगने से हुई थी 7 नवजात की मौत

कोलकाता हवाई अड्डे पर 21 घंटे बाद विमान सेवाएं फिर से शुरू

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी, जानें कि क्या हैं ताजा भाव

पुणे पोर्शे कांड में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े 2 डॉक्टर, क्या है वजह?

क्या केजरीवाल को है गंभीर बीमारी, SC से जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग?

MP के मंत्री के बंगले में लगे नीम के पेड़ पर आम के फल, देखकर सब हैरान

अगला लेख