केजरीवाल का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 10.5 लाख स्कूलों के आधुनिकीकरण में लगेंगे 70-80 साल

Webdunia
मंगलवार, 6 सितम्बर 2022 (15:35 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पीएम मोदी पीएम श्री योजना पर तंज कसते हुए कहा कि इस रफ्तार से देश के 10.5 लाख स्कूलों के आधुनिकीकरण में 70-80 साल लग जाएंगे। 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीएम-श्री योजना के तहत देश भर में 14,500 स्कूल विकसित एवं उन्नत बनाए जाने की घोषणा की थी। केजरीवाल ने कहा कि यह काफी अच्छी बात है, लेकिन 14,500 स्कूल समुद्र में एक बूंद की तरह हैं। मैं प्रधानमंत्री से देश के सभी 10.5 लाख सरकारी स्कूलों का आधुनिकीकरण करने की अपील करता हूं।’’
 
उन्होंने कहा, 'अगर केवल 14,500 स्कूलों का आधुनिकीकरण किया जाएगा, तो इस रफ्तार से देश के 10.5 लाख स्कूलों को बेहतर बनाने में 70 से 80 साल लग जाएंगे।' उन्होंने कहा कि हर एक बच्चे को निशुल्क शिक्षा मिलने तक भारत विश्व का नंबर एक देश नहीं बन सकता।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि अगले पांच साल में 10 लाख सरकारी स्कूलों का आधुनिकीकरण करने के लिए सभी राज्यों के साथ मिलकर एक योजना तैयार करें।
 
केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के ‘मेक इंडिया नंबर-1’ अभियान की शुरुआत वह बुधवार को अपने जन्म स्थान हिसार से करेंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में 5 महीने में दुष्‍कर्म के 3506 केस, हत्या के 924 मामले, विपक्षी नेता अंबादास दानवे का दावा

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कारगिल युद्ध से पहले जम्मू कश्मीर के लिए हुई थी गुप्त वार्ता, क्या था चिनाब फॉर्मूला

CM हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, सीआरपीएफ प्रतिनियुक्ति शुल्क माफ करने की मांग

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

अगला लेख