Hanuman Chalisa

किशोर कुमार को दिया जाए भारतरत्न, प्रशंसकों ने मोदी सरकार से की मांग

Webdunia
रविवार, 4 अगस्त 2019 (09:34 IST)
खंडवा। प्रख्यात पार्श्वगायक एवं अभिनेता दिवंगत किशोर कुमार के प्रशंसकों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि किशोर कुमार को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारतरत्न' दिया जाए।
 
इसके अलावा इस पार्श्वगायक के प्रशंसकों ने सरकार से मांग है कि किशोर कुमार के खंडवा स्थित पुश्तैनी मकान गौरीकुंज को संग्रहालय बनाया जाए।
 
किशोर कुमार के जन्मदिन के एक दिन पहले देशभर से उनके प्रशंसक खंडवा में एकत्रित हुए और किशोर कुमार ऑल इंडिया फैंस क्लब के बैनर तले उनके बंबई बाजार स्थित पुश्तैनी आवास से डेढ़ किलोमीटर दूर इंदौर रोड स्थित उनकी समाधि तक गाजे-बाजे के साथ रैली निकाली। समाधि पर पहुंचकर उनके प्रशंसकों ने उन्हें दूध-जलेबी का भोग लगाया।
 
आज किशोर कुमार का जन्मदिन है। यह दिन किशोर कुमार के प्रेमियों के लिए खास होता है। आज खंडवा खंडवा में सुबह से देर रात तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP में खेत में गिरा ड्रोन, गांव में मचा हड़कंप, जानिए क्‍या है मामला?

खत्म हो रही है डेडलाइन, ट्रंप बोले- ईरान पर 48 घंटे बाद टूटेगा कहर

दबे पांव आया कुत्ता! फिर ऐसा आतंक मचाया कि दहशत में आ गए लोग... (वीडियो)

PM मोदी ने केरल में भरी सियासी हुंकार, बोले- हवा बदल चुकी है, LDF का काउंटडाउन शुरू

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ईरान में अमेरिकी बमबारी पर सवाल उठाए

सभी देखें

नवीनतम

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

Surat Diamond Bourse : ऐसी इमारत बनाई है कि किसी को भी ईर्ष्या हो जाए : हर्ष संघवी

Pakistan की कोलकाता तक हमले की धमकी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जवाब- दुस्साहस का मिलेगा निर्णायक जवाब

सूरत मनपा चुनाव: 120 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पैनल तैयार, कई दिग्गजों के कटे टिकट

अगला लेख