Hanuman Chalisa

आरएसएस के वरिष्ठ नेता की हत्या के विरोध में जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में चौथे दिन भी कर्फ्यू लगा रहा

Webdunia
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (18:42 IST)
(सांकेतिक चित्र)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में थलसेना की कड़ी निगरानी के बीच लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी कर्फ्यू लगा रहा। अधिकारियों ने बताया कि उनकी योजना शुक्रवार अपराह्न 4 बजे से 1 घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील देने की है।
 
गौरतलब है किश्तवाड़ के एक स्वास्थ्य केंद्र में आतंकवादियों की गोलीबारी में मंगलवार को आरएसएस के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत शर्मा और उनके सुरक्षा गार्ड के मारे जाने के बाद अधिकारियों ने कर्फ्यू लगाया था तथा सांप्रदायिक रूप से इस संवेदनशील इलाके में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए सेना बुलाई गई थी।
 
एक अधिकारी ने कहा कि किश्तवाड़ में कर्फ्यू लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी लगा रहेगा। इसे सख्ती से लागू किया गया है और सेना तैनात रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है और सभी संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी की जा रही है।
 
किश्तवाड़ उपायुक्त एएस राणा द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक जिले के कुछ इलाकों में कर्फ्यू में अपराह्न 4 से 5 बजे के बीच जबकि कुछ इलाकों में अपराह्न 4.30 बजे से 5.30 बजे के बीच ढील दी जाएगी। शर्मा की हत्या के सिलसिले में पूछताछ के लिए पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Reliance Industries का रिकॉर्ड प्रदर्शन, FY26 में मुनाफा ₹95,754 करोड़, जियो और रिटेल ने दिखाई दमदार ग्रोथ

Raghav Chadha : राघव चड्ढा समेत 6 AAP सांसदों का BJP में जाने पर आया अरविंद केजरीवाला का रिएक्शन, अन्ना हजारे ने क्या कहा

AAP सांसदों की बगावत पर बरसे भगवंत मान, बोले- ये पंजाबियों के गद्दार हैं, उन्हें BJP में कुछ नहीं मिलेगा...

क्‍या केजरीवाल का ‘मैं’ पड़ा ‘आप’ पर भारी, क्‍यों बिछड़े सभी बारी बारी?

राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में जाने से मोदी सरकार को कितना फायदा होगा?

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में बढ़े गर्मी के तीखे तेवर, स्कूलों में 30 अप्रैल तक रहेगा अवकाश, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

AAP के बागी सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग, संजय सिंह बोले- सभापति को पत्र लिखेगी आम आदमी पार्टी, पंजाब में ऑपरेशन लोटस चला रही BJP

इसराइल के PM बेंजा‍मिन नेतन्‍याहू को है प्रोस्टेट कैंसर, पहली बार खोला हेल्थ सीक्रेट, अब तक क्‍यों नहीं बताई यह बात?

मेरठ में भीषण गर्मी में श्रमिकों को राहत, मानवीय पहल के साथ प्रशासन सतर्क

नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान,बोले- 4 बच्चे पैदा करो, एक RSS को दो

अगला लेख