Hanuman Chalisa

कोल्हापुर में बाढ़ का कहर, 340 से ज्यादा पुल डूबे, 51,000 लोग प्रभावित

Webdunia
बुधवार, 7 अगस्त 2019 (17:37 IST)
मुंबई। पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बुधवार को भी भयावह बनी रही। बाढ़ से करीब 51,000 लोग और 200 गांव प्रभावित हुए हैं। वहीं 340 से ज्यादा पुल डूब गए हैं। 
 
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, 'कोल्हापुर और सांगली में भारी बारिश के कारण प्रभावित स्थानीय लोगों की सहायता के लिए राज्य प्रशासन के आग्रह पर पश्चिमी नौसेना कमान की पांच टीमों को राहत कार्य में लगाया गया है।' 
 
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के लिए खाद्य पदार्थ, पेय जल और अन्य जरूरी सामानों का पर्याप्त प्रबंधन करने का निर्देश दिया है।
 
कोल्हापुर के रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर संजय शिंदे ने बताया, 'कोल्हापुर के 1,234 गांवों में से करीब 204 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं 11,000 परिवारों के करीब 51,000 लोग प्रभावित हैं। इनमें से 15,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।'
 
उन्होंने बताया, '342 पुल पानी में डूबे हुए हैं और यातायात के लिए बंद हैं। करीब 29 राज्य राजमार्ग और 56 मुख्य सड़कें बंद हैं। मुंबई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 4 और कोल्हापुर-रत्नागिरि राजमार्ग अब भी बंद है।' 
 
अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य में 45 से ज्यादा नावों को लगाया गया है। शिंदे के कार्यालय में भी बारिश का पानी भर गया है। पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश से पश्चिमी महाराष्ट्र में कोल्हापुर और सांगली बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

अगला लेख