Hanuman Chalisa

हिमाचल में बस खाई में गिरी, 44 लोगों की मौत और 34 घायल

Webdunia
गुरुवार, 20 जून 2019 (23:00 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल मुख्यालय के निकट बयोट मोड़ पर गुरुवार अपराह्न एक निजी बस के लगभग 500 फुट गहरी खाई में गिरने से इसमें सवार कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई तथा लगभग 34 घायल हो गए जिसमें से 15 की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
 
कुल्लू की पुलिस अधीक्षक शालिनी ने बताया कि हादसा लगभग अपराह्न लगभग 4 बजे के करीब हुआ, जब बंजार से गाड़ागुशैणी-खौली जा रही बस यहां से लगभग 2 किलोमीटर दूर एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। 
 
घटना की सूचना मिलते ही बंजार के एसडीएम एमआर भारद्वाज, डॉक्टरों और अन्य अधिकारियों तथा बचाव के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल बंजार पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रवाना किया गया।
 
2 राहत एवं बचाव टीमें मौके पर हैं और स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। बताया जाता है कि 40 सीटर इस बस में लगभग 65 लोग सवार थे। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घटना गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए इसकी जांच कराने तथा घायलों को बेहतर उपचार मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही परिवहन मंत्री गोविन्द्र सिंह ठाकुर शिमला से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। उन्होंने भी मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
 
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी इस घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक समवेदना व्यक्त करते ईश्वर से उन्हें यह अपूरणीय क्षति सहन करने तथा दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है।
(फोटो सौजन्य : ट्‍विटर)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

Delhi : दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, पेट्रोल खर्च में कटौती और ‘नो कार डे’ अभियान शुरू

गुजरात के राज्यपाल का प्रेरणादायी निर्णय, ईंधन बचाने के लिए अहमदाबाद से कुरुक्षेत्र तक ट्रेन में किया सफर

प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, ससुर ने दी मुखाग्नि, अखिलेश समेत पूरा परिवार रहा मौजूद

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

अगला लेख