Hanuman Chalisa

कूपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़, 5 जवान शहीद

Webdunia
शुक्रवार, 1 मार्च 2019 (19:00 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक अधिकारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। पास में ही संघर्ष में एक नागरिक भी मारा गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा जिले के बाबागुंड इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।
 
अधिकारियों ने बताया कि दिन में कई बार बीच-बीच में गोलीबारी बंद हुई लेकिन जैसे ही सुरक्षाकर्मी एक घर की ओर बढ़े तो आतंकवादियों ने फिर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसी घर में आतंकवादी छिपे हुए थे।
 
आतंकियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें नौ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। शहीद जवानों में सीआरपीएफ के एक निरीक्षक और एक जवान, सेना के दो जवान तथा एक पुलिसकर्मी शामिल हैं।
 
मुठभेड़ स्थल के पास ही युवाओं के एक समूह और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुई। इसमें वसीम अहमद मीर नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे ‘मृत’ घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि अंतिम खबर आने तक अभियान जारी था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख