मजदूर रातोरात बना करोड़पति, लगी 12 करोड़ की लॉटरी

Webdunia
बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (14:12 IST)
तिरुवनंतपुरम। कहते हैं कि ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। केरल में कन्नूर के रहने वाले एक मजदूर के साथ ही ऐसा ही हुआ, जब उसे खबर मिली कि 12 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी है।
 
पेरुन्नन राजन दिहाड़ी मजदूर हैं। करोड़ों रुपए की तो उन्होंने शायद ही कल्पना की होगी, लेकिन 10 फरवरी की एक घटना ने उनकी जिंदगी ही बदल कर रख दी। दरअसल, राजन को 12 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी है। टैक्स कटने के बाद उनके खाते में लगभग 7 करोड़ रुपए आएंगे। 
 
मलूर के थोलांबरा (कन्नूर) के रहने वाले 58 वर्षीय राजन के मुताबिक उन्हें अब भी यह सब किसी सपने की तरह लगता है कि वह करोड़पति हो गए हैं। गरीबी के बावजूद राजन लॉटरी का टिकट खरीदना नहीं भूलते थे। उन्हें इस बात का भरोसा था कि एक दिन उनकी किस्मत जरूर बदलेगी।
 
लॉटरी की खबर सुनकर राजन को पहली बार तो भरोसा ही नहीं हुआ कि इतना बड़ा इनाम उन्हें लगा है। यही कारण था कि उन्होंने अपना नंबर बार-बार देखा। तब कहीं जाकर उन्हें भरोसा हुआ। राजन ने पहले थोलांबरा के को-ऑपरेटिव बैंक में संपर्क किया, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें कन्नूर के जिला बैंक जाने के लिए कहा।
 
राजन के मुताबिक लॉटरी के पैसे मिलने के बाद वे सबसे पहले अपना कर्जा चुकाएंगे। वह अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों के लिए भी कुछ करना चाहते हैं। 

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: ईद और मार्च के आखिरी दिन क्या हैं पेट्रोल और डीजल के भाव, जानें ताजा कीमतें

दुनिया से घबराई Ghibli, फोटो बनाने की होड़ ने निकाला दम, ऑल्टमैन ने कहा मेरी टीम को सोने दो

भारत को टैरिफ से छूट देने पर अब भी चुप्पी साधे हैं ट्रंप

Weather Update: गर्मी के तेवर होंगे और भी तीखे, दिल्ली-NCR में बढ़ेगा तापमान, इन राज्यों में होगी बारिश

LIVE: सैटेलाइट ने दिखाया भूकंप से म्यांमार की बर्बादी का मंजर, हवा में फैली लाशों की बदबू

अगला लेख