Hanuman Chalisa

सैमसंग ने पेश किया 5जी स्मार्टफोन, artificial intelligence वाले कैमरे से लैस गैलेक्सी S20

Webdunia
बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (14:00 IST)
सैन फ्रांसिस्को। दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग ने लग्जरी स्मार्टफोन बाजार में पैठ मजबूत करने के लिए 5जी तथा artificial intelligence वाले कैमरे से लैस फ्लैगशिप गैलेक्सी S20 सीरीज को प्रदर्शित किया।
 
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के अध्यक्ष एवं मोबाइल संचार कारोबार प्रमुख टी.एम.रोह ने एक बयान में कहा, 'हम नये दशक में प्रवेश कर रहे हैं और इस दशक में 5जी हमारे संचार के तरीके को पूरी तरह से बदलकर रख देगा। गैलेक्सी एस20 के विभिन्न संस्करण गैलेक्सी एस20, गैलेक्सी एस20 प्लस और गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा 5जी से लैस हैं।'
 
इस सीरीज में कृत्रिम मेधा से लैस कैमरा दिया गया है। इसमें प्रोसेसर को इस तरह से सुरक्षित बनाया गया है कि स्मार्टफोन हार्डवेयर आधारित हमलों को बेअसर कर सके। ये नए स्मार्टफोन 6 मार्च से बाजार में उपलब्ध होंगे। इनकी कीमतें 999 डॉलर से 1,399 डॉलर के बीच होंगी।
 
कंपनी ने इस मौके पर गैलेक्सी जेड फ्लिप को भी प्रदर्शित किया। यह कंपनी का दूसरा फोल्डिंग फोन है। इसकी कीमत 1,380 डॉलर होगी और यह 14 फरवरी से उपलब्ध होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

अगला लेख