Festival Posters

लता मंगेशकर पुलवामा शहीदों के परिवारों को देंगी 1 करोड़ रुपए

Webdunia
मंगलवार, 16 अप्रैल 2019 (00:23 IST)
मुंबई। जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में हुए शहीदों के परिवारों को 1 करोड़ रुपए देने का संकल्प किया।
 
मास्टर दीनानाथ मंगेशकर के पौत्र आदिनाथ मंगेशकर ने खुलासा किया कि गायिका अपने निजी खाते से गैर सरकारी संगठन 'भारत के वीर' को यह धनराशि शहीदों के परिवारों के लिए देंगी।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में फरवरी में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन को एक बस से टकरा दिया था जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
 
आदिनाथ मंगेशकर ने बताया कि लता मंगेशकर द्वारा दिए जाने वाले 1 करोड़ रुपए के अलावा मंगेशकर परिवार और मित्र कश्मीर घाटी में अपनी जान गंवाने वाले बीएसएफ जवानों के परिवारों को अतिरिक्त 11 लाख रुपए देंगे।

उन्होंने यहां मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कारों की घोषणा के मौके पर यह जानकारी दी। इस मौके पर लता मंगेशकर की बहन उषा और भाई हृदयनाथ मंगेशकर भी मौजूद थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अमेरिका के पूर्व एनएसए माइक फ्लिन का दावा, अली रजा अराफी की भी मौत

ईरान-अमेरिका तनाव का सीधा असर: दुबई-अबू धाबी में 3000 गुजराती फंसे, यात्रियों में बढ़ी चिंता

होली पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम

US Iran Conflict : क्रूड 82 डॉलर पहुंचा, क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए कितना असर

ईरान में अमेरिकी हमले में 200 से ज्यादा की मौत, ट्रंप बोले हमला जारी रहेगा

अगला लेख