Hanuman Chalisa

लता मंगेशकर को छोटी बहन मानते थे महान संगीतकार ख़य्याम साहब

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 20 अगस्त 2019 (00:18 IST)
मुंबई। पिछले 10 दिनों से सुजय अस्पताल, जुहू में भर्ती महान संगीतकार ख़य्याम साहब अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार रात 9.30 बजे उन्होंने 92 साल की उम्र में अपनी आंखें हमेशा-हमेशा के लिए मूंद लीं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर तक दु:खी हैं। लताजी और ख़य्याम साहब का रिश्ता भाई-बहन जैसा था। लताजी ने अपना दु:ख सोशल मीडिया के जरिए जो व्यक्त किया, वह कुछ इस तरह से है...
 
उन्होंने ट्‍विटर पर लिखा- 'महान संगीतकार और बहुत नेकदिल इंसान ख़य्याम साहब आज हमारे बीच नहीं रहे, यह सुनकर मुझे इतना दु:ख हुआ है, जो मैं बयान नहीं कर सकती। ख़य्याम साहब के साथ संगीत का एक युग का अंत हुआ है। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।'
 
लताजी आगे लिखती हैं- 'ख़य्याम साहब मुझे अपनी छोटी बहन मानते थे। वो मेरे लिए अपनी पसंद के खास गाने बनाते थे। उनके साथ काम करते वक्त बहुत अच्छा लगता था और थोड़ा डर भी लगता था, क्योंकि वो बड़े परफेक्शनिस्ट थे। उनकी शायरी की समझ बहुत कमाल की थी।'
वे लिखती हैं- 'इसलिए मीर तौकी मीर जैसे महान शायर की शायरी उनको फिल्मों में लाई। दिखाई दिए यूं... जैसी खूबसूरत गजल हो या अपने आप रातों में जैसे गीत, ख़य्याम साहब का संगीत हमेशा दिल को छू जाता है। 'राग पहाड़ी' उनका पसंदीदा राग था।'
 
लताजी ट्‍विटर पर लिखती हैं- 'आज ना जाने कितनी बातें याद आ रही हैं। वो गाने, वो रिकॉर्डिंग्स याद आती हैं। ऐसा संगीतकार शायद फिर कभी नहीं होगा। मैं उनको और उनके संगीत को वंदन करती हूं।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

अगला लेख