suvichar

CAA को लेकर भिड़े वाम छात्र और भाजपा कार्यकर्ता

Webdunia
शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (23:01 IST)
फाइल फोटो
कोलकाता।  सीएए (CAA) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को कोलकाता पुस्तक मेले में सीएए को लेकर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को कुछ छात्रों ने घेर लिया, वहां मौजूद भाजपा समर्थकों के साथ उनकी झड़प हो गई।

दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ, जब पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता राहुल सिन्हा 44वें अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले में भाग लेने के लिए यहां शाम करीब साढ़े 4 बजे पहुंचे थे।

उनके आते ही वाम समर्थित छात्रों के एक समूह ने सिन्हा को घेर लिया और सीएए को लेकर बहस करने लगे। इस दौरान उन्‍होंने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के विरोध में नारे भी लगाए। इसी बीच भाजपा और वाम दल के छात्रों के बीच झड़प हो गई। भाजपा कार्यकताओं के मुताबिक, विवाद में उनका एक साथी घायल भी हुआ है।

सिन्हा ने इस बारे में कहा कि लोगों ने उन्हें (वाम दलों) को पूरी तरह से अस्वीकार कर दिया है। उनसे लड़ाई कर के हम उन्हें चर्चा में आने का मौका नहीं देंगे। हमारा झगड़ा सिर्फ तृणमूल से है। पुलिस ने घटना की पुष्टि कर कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लारीजानी, सुलेमानी को लेकर सामने आया सच, Donald Trump ने कहा- NATO की जरूरत नहीं, ईरान बोला- पहले हिसाब फिर शांति

शादीशुदा लोगों को मिल सकती है बड़ी टैक्स छूट! राघव चड्ढा ने उठाई Joint ITR की मांग, जानिए कैसे बचेगा लाखों का टैक्स

ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के NCTC डायरेक्टर, 11 बार खुद युद्ध लड़ा, पत्नी को खोया, बोले- इजराइल के दबाव में छेड़ी जंग, दिया इस्तीफा

कढ़ाई में रखी मछली चटका गए थे चूहे, दोस्‍त पर किया शक और इतना मारा कि हो गई मौत

गंगा में इफ्तार पार्टी पड़ी भारी, नाव में खाया नॉनवेज, नदी में फेंके अवशेष, मुस्लिम युवकों पर FIR

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मित्र पार्क से उत्तर प्रदेश बनेगा टेक्सटाइल पावर हाउस, इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल वैल्यू चेन, फार्म से फैशन तक एक ही प्लेटफॉर्म पर उद्योग

CM योगी बोले- कृषि विकास में UP बना देश में सबसे तेज गति से बढ़ने वाला राज्य

CM योगी ने PM मोदी से किया जेवर एयरपोर्ट के लोकार्पण का अनुरोध

यहूदी कब से हमारे पूर्वज और बाप हो गए, कांग्रेस के राजीव शुक्ला के करारे बोल

राहुल और प्रियंका ने की नितिन गडकरी से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात, राजस्‍थान से क्‍या है कनेक्‍शन?

अगला लेख