Hanuman Chalisa

जंगल में लकड़ी बीनने गई बुजुर्ग महिला की तेंदुए ने ली जान

Webdunia
रविवार, 27 मई 2018 (14:50 IST)
बहराइच (उत्तरप्रदेश)। बहराइच जिले के उत्तरी क्षेत्र में नेपाल सीमा से लगा हुए कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार अंतर्गत बर्दिया इलाके में शनिवार शाम तेंदुए ने जंगल में लकड़ी बीनने गई एक वृद्ध महिला पर हमला किया जिससे वृद्धा की मौत हो गई।
 
 
प्रभागीय वन अधिकारी जीपी सिंह ने रविवार को बताया कि बर्दिया गांव निवासी कौशल्या (70) गांव के निकट जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। उसी समय अपने 2 शावकों के साथ वहां मौजूद मादा तेंदुए ने वृद्धा पर हमला कर दिया। लोगों ने शोर मचाकर उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन करीब आधा घंटा मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ वहां डटी रही। बाद में शोर अधिक होने पर वह घने जंगल में चली गई।
 
डीएफओ ने बताया कि महिला के परिजनों को 10 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दी गई है। तकनीकी विशेषज्ञ तेंदुए के पदचिह्नों की जांच कर रहे हैं। पदचिह्नों की पुष्टि रिपोर्ट, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व उत्तराधिकार प्रमाण पत्र मिलने के बाद 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में सेंचुरी में तेंदुए के हमलों से इंसानी मौत की यह तीसरी घटना है जबकि इस वर्ष तेंदुए के हमलों में 4 लोग घायल हुए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख