आसमान से बरस रही है आग, यूपी में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

Webdunia
रविवार, 27 मई 2018 (14:42 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में गर्मी का कहर जारी है और गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।  दिन चढ़ने के साथ ही आसमान से बरस रही आग लोगों को झुलसा रही है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को राजधानी लखनऊ में तापमान सामान्य से 5 डिग्री  अधिक यानी 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते 10 सालों में मई इतना गर्म कभी  नहीं रहा।
 
लखनऊ ही नहीं, राज्य के ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रिकॉर्ड हुआ। इलाहाबाद 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। झांसी, आगरा, उरई में भी पारा 46 डिग्री सेल्सियस पार गया। सुल्तानपुर में तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 45 डिग्री  सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के अधिकतर शहर लू की चपेट में हैं। पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंधी के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। पश्चिमी उत्तरप्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।
 
लू से बचाव के उपाय : इस बीच राहत आयुक्त संजय कुमार ने कहा है कि जनसामान्य लू से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, तरल पदार्थ जैसे छाछ, नींबू पानी, पना आदि का उपयोग करें। यात्रा करते समय पानी साथ रखें, निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस का प्रयोग करें, संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें, अधिक प्रोटीन वाले तथा बासी खाना खाने से बचें।  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

जानिए कौन हैं घिबली' आर्ट की शुरुआत करने वाले हयाओ मियाजाकी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

कौन हैं निधि तिवारी, बनीं पीएम मोदी की Personal Secretary?

पंजाब के मोहाली में सड़क दुर्घटना में पीएचडी छात्र समेत 3 लोगों की मौत

Eid Clash : मेरठ, नूंह से लेकर मुरादाबाद और सहारनपुर तक, ईद पर बवाल और तनातनी

औरंगजेब के मकबरे की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला व्यक्ति हिरासत में

अगला लेख