यूपी में लेस्बियन जोड़ी ने रचाई शादी

Webdunia
बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (18:47 IST)
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में दो लड़कियों ने अपने परिवार को बताए बिना आपस में शादी कर ली। दोनों एक-दूसरे को पिछले दो सालों से जानती थीं। उनके परिवार वालों को न ही उनकी रिलेशनशिप की कोई जानकारी थी और न ही ये पता था कि दोनों शादी करने वाली हैं। 
 
हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की खबर के अनुसार लगभग 20 साल की दो लड़कियां 16 अप्रैल को सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचीं। दोनों में से एक लड़की दुल्‍हन बनी थी जबकि दूसरी ने दूल्‍हे के तौर पर रजिस्‍ट्रेशन कराया। दूल्‍हा बनी लड़की ने अपना नाम कार्तिक शुक्‍ला बताते हुए आधार कार्ड भी पेश किया।  
 
दूल्‍हा बनी लड़की अपने साथ फर्जी माता-पिता भी लाई थी। वहीं दुल्‍हन के घरवालों के सामने यह शादी हुई। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों की ठीक से शादी भी हो गई। किसी को कोई शक नहीं हुआ। दूल्‍हा बनी लड़की के कपड़े और हेयरस्‍टाइल भी लड़कों की तरह था।
 
लेकिन 21 अप्रैल को जब दुल्‍हन के घरवालों को पता चला कि उनकी बेटी का पति कोई लड़का नहीं बल्‍कि लड़की है। 
 
इसका पता लगने पर परिवार वालों ने शादी का खूब विरोध किया और दूल्‍हा बनी लड़की के साथ मारपीट भी की। बवाल इतना बढ़ गया कि दुल्‍हन को छत से कूदकर अपने साथी की जान बचानी पड़ी। 
 
मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। पूरी बात जानकर पुलिस वाले भी हैरान हो गए और उन्‍होंने दोनों लड़कियों को बयान दर्ज कराने के लिए मैजिस्‍ट्रेट के पास भेज दिया। थाने में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और तय किया गया कि मैजिस्ट्रेट ही इस मामले को तय करेंगे।
 
गौरतलब है कि साल 2013 से ही भारत में आईपीसी की धारा 377 के तहत समलैंगिकता अपराध है। जहां एक से लिंग वाले दो लोगों के बीच सेक्‍स पूरी तरह से गैर-कानूनी है वहीं समलैंगिक शादी पर कोई स्थिति साफ नहीं है। इस तरह की शादी पर कोई विशेष कानून भी नहीं है जिससे इसे अपराध ठहराया जा सके। 

सम्बंधित जानकारी

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

LIVE: देश में कोरोना के 3976 एक्टिव केसेस, अब तक 34 की मौत

मेघालय में लापता हुए इंदौर के पर्यटक का शव खाई में मिला, पत्नी की तलाश जारी

अगर चीन ब्रह्मपुत्र का पानी रोक दे तो क्या होगा? हिमंता बिसवा सरमा ने दिया जवाब

Weather Update : मुंबई में रूका मानसून, पूर्वोत्तर के 6 राज्य बाढ़ से बेहाल

​Waqf Umeed Portal : वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 जून को लॉन्च करेगी पोर्टल 'उम्मीद', प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

अगला लेख