Hanuman Chalisa

मां से जुदा हुए तेंदुए के बच्चे को दूध पिलाती शेरनी की तस्वीर हुई वायरल

Webdunia
शुक्रवार, 4 जनवरी 2019 (21:20 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के गिर वन में एक शेरनी के अपनी मां से अलग हुए डेढ़ महीने के तेंदुए के बच्चे को दूध पिलाने की दुर्लभ घटना देखने को मिली है। गिर पश्चिम मंडल के उपवन संरक्षक धीरज मित्तल ने कहा कि गिर पश्चिम मंडल के जंगलों में एक शेरनी अपने 2 शावकों के साथ तेंदुए के बच्चे को दूध पिलाती और जंगलों में मौजूद शेरों से उसकी सुरक्षा करती देखी गई है।
 
 
उन्होंने कहा कि वन कर्मचारियों ने शेरनी और तेंदुए के बच्चे के बीच प्यारभरा यह नजारा 6 दिन पहले देखा था। मित्तल ने सोशल मीडिया पर इस घटना की कुछ तस्वीरें भी साझा करते कहा कि यह सचमुच एक अनोखी घटना है, क्योंकि शेर तेदुओं को मारने के लिए जाने जाते हैं। यह मामला शेर को लेकर हमारी सोच के बिलकुल विपरीत है।
 
मित्तल ने कहा कि शेरनी तेंदुए के बच्चे की खास देखभाल करती हुई पाई गई है। इतना ही नहीं, शेरनी इलाके में मौजूद शेरों से उसकी हिफाजत करती हुए देखी गई है। मित्तल द्वारा साझा की गईं तस्वीरों में तेंदुए का बच्चा आराम से शेरनी और उसके बच्चों के साथ उनके घर में रहता हुआ देखा जा सकता है। कुछ तस्वीरों में शेरनी बच्चे को दूध पिलाती हुई दिखाई दे रही है।
 
मित्तल ने कहा कि हम यह जानकर हैरान हैं कि तेंदुए का बच्चा शेरनी के इशारों और उसकी आवाज को कैसे समझ पा रहा है? घूमने जाते वक्त शेरनी तेंदुए का खास ख्याल रखती है, क्योंकि उसे पता है कि तेंदुआ अभी उसके और उसके बच्चों की तरह तेज चलने के लायक नहीं है। तेंदुए की मां के बारे में मित्तल कहते हैं कि ऐसा संभव है कि उसकी मां ने उसे छोड़ दिया हो या फिर किसी हादसे में दोनों एक-दूसरे से बिछड़ गए हों। यह भी संभव है कि वह आस-पास ही हो लेकिन शेरनी के करीब जाने से डर रही हो।
 
मुख्य वन संरक्षक डीटी वासावाड़ा ने कहा कि वन कर्मचारी शेरनी और तेंदुए के बच्चे के इस प्यार पर करीबी नजर रखे हुए हैं। वासावाड़ा ने कहा कि हमारी शेरनी और तेंदुए के बच्चे को अलग करने की कोई योजना नहीं है। हम इस प्राकृतिक प्यार में दखल नहीं देंगे लेकिन हम शेरनी पर करीबी नजर रख रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख