टुकड़ों में मिली लाश की गुत्थी सुलझी : लिव इन पार्टनर ने की थी हत्या

Webdunia
गुरुवार, 8 दिसंबर 2016 (23:13 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की अमर कॉलोनी में एक महिला की दो टुकड़ों में मिली लाश की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है, वह महिला के साथ पिछले छह-सात साल से लिव इन रिलेशन में रह रहा था।
         
दक्षिण पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने गुरुवार को बताया कि आरोपी की पहचान बलराम के रूप में की गई है। वह पेशे से प्लबंर है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने महिला के किसी और के साथ संबंध होने के शक पर उसकी हत्या कर दी थी और पहचान छिपाने के लिए उसके लाश के दो टुकड़े कर बैग में डालकर नाले में बहा दिया था।

महिला की लाश चार दिन पहले बरामद हुई थी। चूंकि लाश के टुकड़े अलग-अलग जगहों से मिले थे, इसलिए महिला की शिनाख्त करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
        
इस बारे में कई पोस्टर छपवाए गए और उन्हें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजारों में हर जगह लगाया गया। अमर कॉलोनी के आसपास के क्षेत्र में भी स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि ईस्ट ऑफ कैलाश के ई-ब्लॉक में चाय का ठेला लगाने वाली 40 साल की अनारकली पिछले कुछ दिनों से लापता है। 
 
अनारकली के बारे में और जानकारी जुटाई गई तो मालूम हुआ कि वह पास ही झुग्गियों में बलराम नामक एक शख्स के साथ कई दिनों से रह रही थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने बलराम की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
       
पूछताछ में बलराम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि तीन साल पहले वह अनारकली को छोड़कर अपने परिवार के पास रहने ओडिशा चला गया था और दो महीने पहले ही लौटा था। यहां आकर फिर से अनारकली के साथ रहने लगा था। इस बीच उसे ऐसा शक हुआ कि अनारकली ने किसी और पुरुष के साथ भी संबंध बना लिया है। 
 
इस बात को लेकर दोनों में दो दिसंबर की रात काफी झगड़ा हुआ था। इसी दौरान उसने हथौड़े से अनारकली के सिर और पीठ पर वार कर उसकी हत्या कर दी और बाद में लाश के दो टुकड़े कर बैग में डालकर नाले में अलग-अलग जगह फेंक दिया था। (वार्ता)
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

चेन्नई नगर निगम ने होर्डिंग हटाने का दिया आदेश, मुंबई की घटना के बाद उठाया कदम

पश्चिम बंगाल : चुनाव बाद हिंसा केस में TMC नेताओं के यहां छापेमारी, CBI को 6 आरोपियों की तलाश

एक गुंडे के दबाव में झुकी आप, अब मेरे चरित्र पर उठाए जा रहे हैं सवाल

अरविंद केजरीवाल का दावा, अगर BJP चुनाव जीती तो शरद पवार और उद्धव ठाकरे को जेल भेज देगी

दिल्ली में कन्हैया कुमार को जड़ा थप्‍पड़, माला पहनाने आया था युवक

अगला लेख