Hanuman Chalisa

पाक गोलीबारी से एलओसी से सटे 84 स्कूल बंद

Webdunia
सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (10:52 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से की जा रही गोलीबारी और गोलाबारी के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से 5 किलोमीटर के दायरे में स्थित सभी स्कूलों को अधिकारियों ने 3 दिनों के लिए बंद कर दिया है। राजौरी के उपायुक्त शाहिद इकबाल ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर सुंदरबनी से मंजाकोट के बीच 0-5 किलोमीटर के भीतर स्थित सभी 84 स्कूल अगले 3 दिनों के लिए बंद रहेंगे।
 
 
अधिकारियों ने बताया कि हालात बेहद तनावपूर्ण हैं, क्योंकि पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से गोलीबारी और गोलाबारी चौबीसों घंटे चल रही है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी में सेना के 1अधिकारी और 3 जवान शहीद हो गए और 2 किशोरों समेत 4 लोग घायल हो गए।
 
पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से की जा रही गोलीबारी और गोलाबारी की वजह से जनवरी में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से लगे 5 जिलों- जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में स्कूलों को एक पखवाड़े के लिए बंद कर दिया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान डील का असर: सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, कब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

LIVE: अमेरिका ईरान डील से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 1123 अंक बढ़ा

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

अगला लेख