khatu shyam baba

Badlapur Protests: अंबरनाथ कर्जत खंड पर लोकल ट्रेन सेवाएं 10 घंटे बाद फिर से शुरू हुईं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 20 अगस्त 2024 (22:27 IST)
मुंबई। ठाणे जिले के बदलापुर रेलवे स्टेशन (Badlapur railway station) पर विरोध प्रदर्शन से प्रभावित अंबरनाथ-कर्जत खंड (Ambarnath Karjat sectio) पर लोकल ट्रेन सेवाएं 10 घंटे तक निलंबित रहने के बाद मंगलवार रात को फिर से शुरू हो गईं। मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि पहली उपनगरीय ट्रेन निलंबित होने के लगभग 10 घंटे बाद रात 8.05 बजे बदलापुर स्टेशन पहुंची। नीला ने कहा कि पहली अप लोकल (खोपोली-सीएसएमटी) और डाउन लोकल (सीएसएमटी-कर्जत) दोनों रात 8.05 बजे बदलापुर से गुजरीं।

ALSO READ: Thane protest : बदलापुर कांड से भड़के लोग, स्टेशन पर किया कब्‍जा, पुलिस पर पथराव, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज
 
उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार दोनों पटरियों पर हल्के इंजन चलाने के बाद सेवाओं की अनुमति दी गई। कई घंटों के अंतराल के बाद दक्षिण मुंबई के सीएसएमटी से बदलापुर के लिए पहली लोकल ट्रेन शाम करीब 7 बजे रवाना हुई।

ALSO READ: स्कूल में 2 बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न, बदलापुर में बवाल, गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन
 
स्कूल के सफाईकर्मी द्वारा शौचालय में 4 वर्षीय 2 बच्चियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में हजारों प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को बदलापुर स्टेशन पर रेलवे पटरियों को अवरुद्ध कर दिया। इससे स्थानीय ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं और कुछ लंबी दूरी की ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

खामेनेई की मौत के बाद 5वें दिन भी कश्मीर में उबाल, श्रीनगर में आंशिक ढील लेकिन लाल चौक अब भी सील

कैंसर शरीर में कैसे फैलता है? जर्मन रिसर्च टीम ने किया नया खुलासा

ईरान-अमेरिका युद्ध पर राहुल गांधी की चेतावनी, भारत के तेल आयात पर गहराता संकट

ईरान की 'मोजैक डॉक्ट्रीन' से ट्रंप-नेत्याहू परेशान: क्या है वह रणनीति, जिसमें 'सिर कटने' पर भी 'धड़' लड़ता रहता है?

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के मायने और कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री?

अगला लेख