ED ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस

Webdunia
सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (00:20 IST)
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। ईडी ने यह लुकआउट नोटिस 100 करोड़ रुपए की वसूली के आरोप के मामले में जारी किया है। लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद देशमुख देश से बाहर नहीं जा सकते हैं।

वसूली के आरोपों के बाद अनिल देशमुख को राज्य के गृहमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अनिल देशमुख के खिलाफ मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने 100 करोड़ रुपए की वसूली के लिए पुलिस अधिकारियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर यह आरोपी उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बार विस्फोटक से लदी एक एसयूवी मिलने के मामले में पद से हटाए जाने के बाद लगाया था। इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के आधार पर सीबीआई ने देशमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं, देशमुख अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते रहे हैं।

मीडिया खबरों के मुताबिक ईडी के सूत्रों ने कहा कि देशमुख को देश छोड़ने से रोकने के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। ईडी ने अनिल देशमुख को अब तक 5 बार समन भेजा है, लेकिन वे एक बार भी पेश नहीं हुए। पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में उन्हें अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

अमित शाह की नक्सलियों को खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं होगी बातचीत, हथियार छोड़ें, करें आत्मसमर्पण, बता दी आखिरी तारीख

केरल में थाने पहुंचा युवक, कहा- मेरे बैग में नवजात शिशुओं के कंकाल हैं

Hindi row : महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर बैकफुट पर फडणवीस सरकार, हिन्दी अनिवार्यता को लेकर CM का बड़ा ऐलान

रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, दागे 477 ड्रोन और 60 मिसाइल, अमेरिका का F-16 भी हुआ क्षतिग्रस्त

सभी देखें

नवीनतम

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

Maharashtra: कांग्रेस विधायक पटोले अध्यक्ष की आसंदी पर चढ़े, दिनभर के लिए निलंबित

क्या आई लव यू कहना यौन अपराध है? जानिए मुंबई हाईकोर्ट की राय

Kolkata: बलात्कार पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ा महंगा, 3 आरोपी लॉ कॉलेज से निष्कासित

Gold : सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक, भावों में 1200 की तेजी, क्या है 10 ग्राम सोने की कीमत

अगला लेख