मध्यप्रदेश फिर शर्मसार, शिवराज के इलाके विदिशा में दुधमुंही बालिका से दुष्कर्म, चाचा बना हैवान

Webdunia
सोमवार, 16 जुलाई 2018 (14:29 IST)
विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में सवा साल की एक दुधमुंही मासूम बच्ची से उसके ही चाचा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है।
 
दो दिन पुराना यह मामला रविवार को सिरोंज अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा दुष्कर्म का प्रकरण बताए जाने पर सामने आया। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।
 
विदिशा पुलिस अधीक्षक विनीत कपूर ने बताया कि लटेरी के ताजपुरा गांव निवासी एक किसान की बेटी इस बच्ची को उसके रिश्ते का चाचा गजराजसिंह शनिवार शाम को अपने साथ खेलने के बहाने ले गया था। आरोपी कुछ देर बाद लहूलुहान बच्ची को लेकर लौटा और परिजन को उसके ऊंचाई से गिरने और इस कारण खून बहने की कहानी सुनाई।
 
परिजन ने उसकी बातों पर यकीन कर लिया और उसे अस्पताल ले गए। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सिरोंज अस्पताल ले जाने को कहा।
 
सिरोंज अस्पताल में रविवार को चिकित्सकों ने उसका परीक्षण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि की, जिसके बाद परिजन ने लटेरी पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कल ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 
प्रदेश में इसके पहले मंदसौर में आठ साल की एक बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद सतना जिले में चार साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। मंदसौर में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बच्ची घटना के करीब एक पखवाड़े बाद अब भी इंदौर के अस्पताल में भर्ती है, वहीं सतना की मासूम को बेहतर इलाज के लिए राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अरविंदर लवली इस्तीफा : कांग्रेस की दिल्ली इकाई में गुटबाजी, बाबरिया के खिलाफ गुस्सा

तिहाड़ में CM केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जेल प्रशासन ने रद्द की इजाजत

भारत यात्रा रद्द कर अचानक चीन पहुंचे टेस्ला के मालिक एलन मस्क, PM ली कियांग से की मुलाकात

प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो का मामला, इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

Lok Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा आरोप, दूसरे चरण से हताश PM मोदी फैला रहे डर

E mail में गोवा हवाई अड्डे पर बम रखा होने का किया दावा, सुरक्षा बढ़ाई

Weather Update: उत्तर से दक्षिण भारत तक भीषण गर्मी का तांडव, बंगाल में लू का अलर्ट

इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम का नामांकन वापस लेना जीतू पटवारी की बड़ी हार!

इंदौर लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लिया, मप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका

पाकिस्तान में जज को ही कर लिया किडनैप, फिर ऐसे किया रिहा

अगला लेख