महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब हफ्ते में मिलेगी 2 दिन की छुट्टी

Webdunia
बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (19:07 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र कैबिनेट ने हफ्ते में 2 दिन की छुट्टी को मंजूरी दे दी। अब कर्मचारियों को हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम करना पड़ेगा। बुधवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई।
 
राज्य में यह नियम 29 फरवरी से लागू होगा। कई केंद्रीय संस्थानों में पहले से ही हफ्ते में 2 दिन की छुट्टी का प्रावधान है। महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है।
 
अभी तक महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों को दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी दी जाती है लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद अब सरकारी कर्मचारियों को हर शनिवार को छुट्टी मिलेगी।
 
सिर्फ 10 रुपए में शिव भोजन : राज्य सरकार ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को सिर्फ 10 रुपए में खाना देने की शुरुआत की है। 'शिव भोजन' नाम की योजना को 26 जनवरी से पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है।
 
इस पायलट परियोजना में राज्य सरकार को करीब 6.4 करोड़ रुपए का खर्चा होगा। योजना में हर जिला मुख्यालय में कम से कम एक ‘शिव भोजन’कैंटीन शुरू की जाना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 40 करोड़ की 4 किलोग्राम कोकीन जब्त, 1 यात्री गिरफ्तार

दक्षिण पश्चिमी नाइजर में आतंकवादियों के हमले में 2 भारतीयों की मौत, 1 अगवा

अपराध की दुनिया का सबसे करीबी दोस्‍त शेरू कैसे बन गया चंदन मिश्रा का जानी दुश्‍मन, सरेआम हत्‍या से बिहार में बवाल

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

अगला लेख