केंद्र ने बदला नाम तो महाराष्ट्र सरकार ने राजीव गांधी के नाम से की आईटी पुरस्कार की स्थापना

Webdunia
बुधवार, 11 अगस्त 2021 (00:13 IST)
मुंबई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम देश के शीर्ष खेल पुरस्कार खेल रत्न से हटाए जाने के कुछ दिनों बाद महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को समाज की मदद करने वाले सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) संगठनों को सम्मानित करने के लिए उनके नाम पर एक पुरस्कार की स्थापना की। राज्य सरकार में कांग्रेस एक घटक दल है।

ALSO READ: खेल रत्न पुरस्कार से हटा राजीव गांधी का नाम तो भड़की कांग्रेस, दिया यह बयान

एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि यह पुरस्कार 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी के भारत में आईटी क्षेत्र को प्रोत्साहन देने में योगदान को सम्मानित करने के लिए है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि यह पुरस्कार हर साल दिवंगत कांग्रेस नेता की जयंती 20 अगस्त को प्रदान किया जाएगा, लेकिन इस साल प्राप्तकर्ता का चयन 30 अक्टूबर तक किया जाएगा।

ALSO READ: अश्विनी उपाध्याय समेत 4 को न्यायिक हिरासत, 2 अन्य को एक दिन की पुलिस रिमांड
 
पुरस्कार के लिए संगठनों के चयन के लिए रूपरेखा तय करने के लिए महाराष्ट्र सूचना और प्रौद्योगिकी निगम नोडल एजेंसी होगी। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा के साथ महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार में शामिल है। गौरतलब है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते हॉकी के दिग्गज ध्यानचंद की याद में राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार का नाम बदलकर 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' कर दिया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, 11 लोगों की मौत और 124 घायल

ट्रंप का टैरिफ क्‍यों बढ़ा रहा है अमेरिकी खरीदारों की चिंता?

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर में लावारिस हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, उठाएंगे शिक्षा का खर्च

CM मान, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शहीद उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि, विकास कार्यों का उद्‍घाटन

Malegaon Blast : मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपियों के बरी होने पर क्‍या बोले योगी आदित्‍यनाथ

अगला लेख