महाराष्‍ट्र में किसानों को भारी नुकसान, केंद्र से मांगे 200 करोड़

Webdunia
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 (09:48 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में पिछले चार दिनों में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने के लिए केंद्र सरकार से 200 करोड़ रुपए की मांग की है। 
 
कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर ने बुधवार को यहां किसानों को मुआवजा देने की घोषणा की। फुंडकर ने बताया कि राज्य सरकार ने बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित हुए किसानों को मुआवजा देने के लिए चर्चा की है। ओलावृष्टि से राज्य के 16 जिलों के 61 तालुकों के 1800 गांवों के किसान प्रभावित हुए हैं।
 
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने राज्य सरकार से बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के लिए किसानों को प्रति हक्टेयर 50 हजार रुपए के हिसाब से मुआवजा देने की मांग है।
 
चव्हाण ने पार्टी कार्यकताओं के जिला स्तरीय बैठक से पहले कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सो में आेलावृष्टि से दो लाख हेक्टेयर से भी अधिक भूमि में खड़ी फसल और बागवानी बर्बाद हो गए हैं। इसके अलावा राज्य में सात लोगों की मौत हो गयी और अन्य 30 घायल हो गए।
 
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में पिछले चार दिनों भारी बारिश और ओलावृष्टि से कई हिस्सों के 1.9 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में बागवानी तथा फसलें नष्ट हो गई हैं। (वार्ता) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Wife Hostage : EMI दो, पत्नी ले जाओ, झांसी में 40,000 रुपए के पर्सनल लोन के लिए बैंक की दबंगई, पुलिस की शरण में पहुंचा पति

पंजाब मुख्यमंत्री की अगुवाई में मंत्रालय द्वारा ग्रामीण विकास ब्लॉकों के पुनर्गठन को हरी झंडी

Amit Shah : 22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

क्‍या मणिपुर में बढ़ेगा राष्ट्रपति शासन, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

अगला लेख