Hanuman Chalisa

सोमवार को महाशिवरात्रि पर आखिरी गंगा स्नान के लिए कुंभ नगरी पूरी तरह तैयार

Webdunia
रविवार, 3 मार्च 2019 (22:05 IST)
प्रयागराज। महाशिवरात्रि पर सोमवार को कुंभ मेले में 50-60 लाख श्रद्धालुओं के गंगा और संगम में स्नान करने के संभावना है। महाशिवरात्रि का स्नान कुंभ मेले का अंतिम स्नान है और इसके साथ मेला संपन्न हो जाएगा। अब तक कुंभ मेले में 22 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं।
 
यहां मीडिया सेंटर में बातचीत में कुंभ मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि मेले के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर मेला प्रशासन संगम क्षेत्र पर खास ध्यान दे रहा है, क्योंकि महाशिवरात्रि सोमवार को पड़ने से ज्यादा से ज्यादा लोग संगम की ओर आएंगे।
 
मेला डीआईजी केपी सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि का मुहूर्त रात्रि 1 बजकर 26 मिनट पर लग रहा है और इसे देखते हुए संभावना है कि श्रद्धालु तड़के सुबह से ही स्नान करना आरंभ कर देंगे। अंतिम स्नान पर्व पर 50-60 लाख लोगों के स्नान करने की उम्मीद है और अब तक करीब 22 करोड़ लोग कुंभ के दौरान गंगा में डुबकी लगा चुके हैं तथा लोगों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र में यातायात सुव्यवस्थित रखने के लिए रविवार को रात 12 बजे से वाहनों का प्रवेश मेला क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेगा। लोगों को केवल 14, 15 और 16 नंबर पांटून पुल से आने की अनुमति होगी। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं का आना रविवार से शुरू हो चुका है।
 
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान खोया-पाया केंद्र में कुल 29,337 लोग गुमशुदा पंजीकृत हुए जिसमें 15,730 महिलाएं थीं। हालांकि 762 लोगों को छोड़कर बाकी लोगों को उनके परिजनों से मिला दिया गया। इन 762 लोगों के परिजनों से अभी तक संपर्क नहीं हो सका है।

सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मेला प्रशासन ने शिव मंदिरों में दर्शन की विशेष व्यवस्था की है, क्योंकि इस दिन शिवलिंग का रुद्राभिषेक भी किया जाता है और इस बार यह खास संयोग बना है कि महाशिवरात्रि पर्व सोमवार को पड़ रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

Ali Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei क्या नपुंसक थे, WikiLeaks की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

5 दिन बाद अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने श्रद्धांजलि रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर

Hormuz Strait पर ईरान ने दी बड़ी खुशखबरी, चीन के लिए खोला रास्ता, क्या भारत को भी होगा फायदा

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र, बिहार , बंगाल के राज्यपाल बदले, दिल्ली में भी नए LG

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी को ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज' सर्टिफिकेट

गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को न आए किसी भी तरह की परेशानी: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

अगला लेख