भवानीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी, सीट खाली करेंगे मौजूदा विधायक

Webdunia
शुक्रवार, 21 मई 2021 (16:22 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय शुक्रवार को भवानीपुर विधानसभा सीट से विधायक के तौर पर इस्तीफा देने को तैयार हैं और पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी इस सीट से उपचुनाव लड़ सकती हैं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ALSO READ: ममता बोलीं, पीएम के साथ बैठक में बोलने नहीं दिया गया, भाजपा ने किया पलटवार
 
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से हार का सामना करने वाली बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए 6 महीने के अंदर विधानसभा की सदस्यता हासिल करनी होगी। चट्टोपाध्याय से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यह पार्टी का निर्णय है और वे इसका पालन करेंगे।
 
कृषि मंत्री चट्टोपाध्याय ने कहा कि मैं आज भवानीपुर सीट से विधायक के तौर पर इस्तीफा देने जा रहा हूं। यह मेरा और पार्टी का निर्णय है। मैं प्रसन्नतापूर्वक इसका पालन कर रहा हूं। सूत्रों ने कहा कि 70 वर्षीय चट्टोपाध्याय खरदाह सीट से किस्मत आजमा सकते हैं, जहां पार्टी विधायक काजल सिन्हा के निधन के बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

क्या अखिलेश यादव करेंगे रामलला के दर्शन, अचानक राममंदिर पहुंचे अवधेश प्रसाद का बड़ा दावा

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

अगला लेख