chhat puja

बजट सत्र के दौरान कर्नाटक विधानसभा में घुसा, विधायक की कुर्सी पर बैठा

Webdunia
शनिवार, 8 जुलाई 2023 (10:57 IST)
Karnataka News : कर्नाटक विधानसभा में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक शख्‍स खुद को विधायक बताकर सदन में घुस गया। वह जदएस विधायक करियम्मा की कुर्सी पर बैठ गया।
 
जद एस के एक विधायक ने जब करियम्मा की कुर्सी पर एक शख्स को देखा तो हैरान रहे गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना विधानसभा अध्यक्ष और सचिव को दी। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने खुद को विधायक बताया।
 
इस पर उसे विधानसभा से निकालने के लिए सुरक्षा अधिकारियों को सदन में बुलाया गया। पुलिस ने उसे विधानसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चित्रदुर्ग का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 70 वर्ष बताई जा रही है।
 
पुलिस ने कहा कि आरोपी विधानसभा के सत्र में भाग लेना चाहता था। इसी वजह से उसने यह हरकत की। इस घटना से विधानसभा की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ही मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने सदन में बजट पेश किया था। यह कांग्रेस सरकार का पहला बजट था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ISRO ने रचा इतिहास, लांच किया सबसे भारी उपग्रह, भारतीय सेना को मिली नई ताकत

नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्‍टियों की लिस्ट

Gold : चीन का सोने को लेकर बड़ा फैसला, भारत सहित एशियाई देशों पर क्या पड़ेगा असर

उद्धव और राज ठाकरे ने फिर किया शक्ति प्रदर्शन, जानिए किस मुद्दे को लेकर मंच से भरी हुंकार

तालिबान ने भारत को दिया बड़ा ऑफर! दहशत में आ जाएगा पाकिस्तान

सभी देखें

नवीनतम

मैन ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति के भाई ने दी थी अपने क्रिकेट करियर की बली,बहन ने यह कहा

अमोल मजूमदार: जिसे बोला गया भारत का ‘अगला सचिन’, जिसकी मेहनत ने शेरनियों को दिलाया वर्ल्ड कप, दिल छू लेगी कहानी

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, पाकिस्तान कर रहा है अंडरग्राउंड परमाणु परीक्षण, टेस्ट से आ रहे भूकंप

क्या यूक्रेन को मिलेगी अमेरिका से टॉमहॉक मिसाइल? क्या है राष्ट्रपति ट्रंप का रुख

Weather Update : मौसम ने फिर ली करवट, किन राज्‍यों में होगी बारिश, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी

अगला लेख