Hanuman Chalisa

भिडे को आम से बच्चे होने का दावा करने को लेकर नोटिस

Webdunia
बुधवार, 27 जून 2018 (17:14 IST)
नासिक। महाराष्ट्र में एक अजीबोगरीब मामले में नासिक महानगरपालिका (एनएमसी) ने दक्षिणपंथी कार्यकर्ता संभाजी भिडे से उन दंपतियों के नाम बताने के लिए कहा है जिन्हें उनके खेत के आम खाने के बाद बच्चे हुए। एनएमसी ने भिडे को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उन्हें अपने दावे को साबित करने के लिए कहा है।
 
 
भिडे ने दावा किया है कि उनके बाग के आम खाने से इन दंपतियों को बेटा पैदा होने में मदद मिली। भिडे ने इस महीने यहां एक रैली में यह दावा किया था। उन्होंने दावा किया था कि मैंने अपनी मां के अलावा कभी किसी को यह नहीं बताया। मैंने अपने बाग में आम के ये पेड़ लगाए। अभी तक बिना बच्चों वाले 180 दंपतियों ने मुझसे फल लिया और उनमें से 150 को बच्चा हुआ। अगर कोई दंपति बेटा चाहता है तो उन्हें ये आम खाने के बाद बेटा होगा। बांझपन का सामना कर रहे लोगों के लिए यह आम फायदेमंद है।
 
एनएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि एक सामाजिक कार्यकर्ता ने भिडे के दावे को झूठा बताते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क किया था जिसके बाद पिछले सप्ताह भिडे को नोटिस भेजा गया। शिव प्रतिष्ठान हिन्दुस्तान का नेतृत्व करने वाला भिडे 1 जनवरी को हुई भीमा-कोरेगांव जातीय हिंसा के मामले में आरोपी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

कांगो में फैला जानलेवा Ebola वायरस, 80 से ज्यादा मौतें, दुनिया में बढ़ी चिंता, कैसे फैलता है संक्रमण, क्या हैं लक्षण, किन लोगों को फैलता है और बचाव लिए क्या करें

CNG Price Hike : CNG की कीमतों में लगी आग, दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम

अमित शाह ने गुजरात में विकास कार्यों की समीक्षा की, CM भूपेंद्र पटेल भी हुए शामिल

अगला लेख