Hanuman Chalisa

कैसे हैं गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर, सामने आया फोटो...

Webdunia
बुधवार, 31 अक्टूबर 2018 (19:09 IST)
गोवा। वरिष्ठ भाजपा नेता और गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर खराब सेहत को लेकर आरोप-प्रत्यारोपों के बीच पर्रिकर की एक तस्वीर सामने आई है। दरअसल, गोवा विधानसभा के अध्यक्ष प्रमोद सावंत ने मुख्‍यमंत्री से मुलाकात की। 
 
सावंत और पर्रिकर की मुलाकात का एक फोटो एएनआई ने ट्‍वीट किया है। इसके मुताबिक सावंत ने मंगलवार को पर्रिकर से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की। इस तस्वीर में पर्रिकर बहुत कमजोर नजर आए हैं। गौरतलब है कि पर्रिकर पैंक्रियाज के कैंसर से जूझ रहे हैं।

ट्‍विटर पर लोगों ने जल्द ही उनके स्वस्थ होने की कामना की। लोगों ने लिखा कि उन्हें इस हालत में देखकर अच्छा नहीं लग रहा है। वहीं एक व्यक्ति ने लिखा मैं भाजपा समर्थक नहीं हूं, लेकिन पर्रिकर जी की तस्वीर देखकर काफी दुखी अनुभव कर रहा हूं।
 
...और कांग्रेस की 'बीमार' राजनीति : कांग्रेस प्रवक्ता जीतेंद्र देशप्रभु ने मीडिया से कहा था कि आदरणीय मुख्यमंत्री संभवत: नहीं हैं। प्रभु ने कहा कि गोवा सीएम कहीं नहीं दिखते हैं, ना ही सार्वजनिक रूप से और ना ही व्यक्तिगत रूप से। इससे संदेह पैदा होता है कि सीएम हैं भी या नहीं। अगर सीएम नहीं हैं तो उनका उठाला और श्राद्ध करो।
 
कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि भाजपा और भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन को गोवावासियों के समक्ष यह साबित करना चाहिए कि पर्रिकर जिंदा हैं। दूसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस के इस बयान को हताशा का परिणाम बताया था और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राजनीतिक बातचीत के स्तर को गिरा दिया है।
 
गौरतलब है कि पर्रिकर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से 14 अक्टूबर को लौटने के बाद से एक बार भी सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं। वह अपने निजी निवास में बिस्तर पर हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार उनके निजी निवास को एक अत्याधुनिक चिकित्सा केंद्र के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। चिकित्साकर्मी 24 घंटे वहां तैनात हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

अगला लेख