जरांगे बोले, जारी रहेगा मराठा आरक्षण आंदोलन, शिंदे ने की आंदोलन वापस लेने की अपील

Webdunia
मंगलवार, 12 सितम्बर 2023 (16:33 IST)
Manoj Jarange:  मराठा आरक्षण (Maratha Reservation Movement) की मांग को लेकर अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मंगलवार को कहा कि जब तक सरकार महाराष्ट्र में उनके समुदाय को आरक्षण देने का आदेश जारी नहीं करती, तब तक वह अपना अनशन जारी रखेंगे। दूसरी ओर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आंदोलन वापस लेने की अपील की है।
 
मराठा समुदाय के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर करीब 40 वर्षीय जरांगे मध्य महाराष्ट्र के जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में 29 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।
 
जरांगे ने पत्रकारों से कहा कि मैं अपना अनशन तब तक जारी रखूंगा, जब तक राज्य सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण देने का आदेश जारी नहीं करती। मैं एकमात्र ऐसा प्रदर्शनकारी बन जाऊंगा, जिसने राज्य सरकार को अपना दोषपूर्ण आदेश वापस लेने के लिए मजबूर किया हो। मैं इस गलती का स्थायी समाधान चाहता हूं।
 
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को जरांगे के नेतृत्व में चल रहे मराठा आरक्षण आंदोलन के मद्देनजर मुंबई में आयोजित एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की थी। शिंदे ने बाद में कहा कि बैठक में भाग लेने वाले सभी दलों ने एक प्रस्ताव पारित कर जरांगे से अपना अनशन वापस लेने का अनुरोध किया।
 
मुख्यमंत्री ने जालना जिले में मराठा आरक्षण समर्थक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज पुलिस मामलों को वापस लेने तथा आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज में शामिल 3 पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की भी घोषणा की। शिंदे ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र एक प्रगतिशील राज्य है। हम सभी समुदायों के बीच सद्भाव और शांति चाहते हैं। सभी दलों ने एक प्रस्ताव पारित कर मनोज जरांगे से अपना अनशन वापस लेने का अनुरोध किया। मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे अपना अनशन समाप्त करने का अनुरोध करता हूं। राज्य सरकार को (कोटा मुद्दे पर) निर्णय लेने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय चाहिए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या : रामपथ निर्माण में लापरवाही पर एक्शन, PWD के 3 इंजीनियर सस्पेंड

चीन को क्‍यों याद आए भारत के पंचशील सिद्धांत? राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कही यह बड़ी बात

क्या अमेरिकी चुनाव में ट्रंप मारेंगे बाजी? जानिए क्या कहता है सर्वेक्षण

हवाई अड्‍डा हादसे की आंखों देखी, मच गई थी अफरा तफरी, लोग चिल्लाते नजर आए

जो बाइडेन या डोनाल्‍ड ट्रंप, किसके जीतने पर होगा भारत को फायदा?

सभी देखें

नवीनतम

Noida में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, मणिपुर और नागालैंड के 33 महिलाएं समेत 73 लोग गिरफ्तार

AAP ने केजरीवाल की रिहाई को लेकर BJP मुख्यालय के सामने किया प्रदर्शन

Bihar में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद क्यों गिर रहे हैं पुल, जीतन राम मांझी ने जताया साजिश का शक

NEET PG Exam Date 2024 : जल्द घोषित होगी नीट पीजी एग्जाम डेट, क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Tamil Nadu : 60 लोगों की मौत के बाद जागी इस राज्य की सरकार, शराब तस्करों को होगी उम्रकैद

अगला लेख
More