CAA विरोधी धरना स्थल पर मुस्लिम जोड़े का निकाह

Webdunia
गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (18:35 IST)
कोयंबटूर। संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शनों के बीच धरना स्थल पर ही गुरुवार को एक मुस्लिम जोड़े ने शादी रचाई। इस मौके पर महिलाओं सहित 1000 से अधिक लोग मौजूद थे।
 
यह विवाह आथुपालम में धरना स्थल पर संपन्न हुआ और वहां मौजूद प्रदर्शनकारी इसके गवाह बने। सीएए, राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ प्रदर्शनकारी बुधवार से ही यहां धरने पर हैं।
 
नए कानून के खिलाफ नारों के बीच दुल्हन रेशमा और दूल्हा अब्दुल कलाम की शादी हुई। एक इमाम ने निकाह की रस्में पूरी कराईं। उनके परिवारों के सदस्यों और वहां मौजूद लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
 
चेन्नई में सोमवार को सीएए के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के स्थल पर एक मुस्लिम जोड़े ने विवाह किया। इस जोड़े ने हाथों में सीएए विरोधी नारे वाली तख्तियां पकड़ रखी थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

PM मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले- बिखर जाएगा गठबंधन, राहुल-अखिलेश चले जाएंगे विदेश

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

इंदौर नगर निगम की वर्दी पर क्यों मचा है बवाल? U टर्न की तैयारी में निगम

अगला लेख