khatu shyam baba

दूल्हा-दुल्हन ने भागते-भागते रचाई शादी, बाराती बेहाल

Webdunia
गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017 (14:02 IST)
कोल्हापुर। आपने तरह तरह की शादियों के बारे में सुना होगा या इनमें हिस्सा लिया होगा लेकिन हाल ही में यहां ऐसी शादी हुई जोकि अपने आप में अनूठी तो थी, लेकिन यह बारातियों के लिए बड़ी कष्टसाध्य सिद्ध हुई। अक्सर प्रेमी युगल कहीं जाकर (जिसे आम तौर पर भागकर शादी करना कहा जाता है) शादी कर लेते हैं। लेकिन यहां जो शादी हुई उसमें वर-वधू ने पच्चीस किलो मीटर तक भाग कर शादी रचाई। दूल्हा-दुल्हन को तो भागने का अभ्यास था लेकिन बारात में शामिल लोगों का बुरा हाल हो गया क्योंकि उन्होंने ऐसी शादी की कल्पना नहीं की थी।
 
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुई इस शादी में दूल्हा-दुल्हन, बाराती सब भाग रहे थे। जहां दूल्हा-दुल्हन ने भागते-भागते शादी की तो वहीं बरातियों का भी दौड़ते-दौड़ते बुरा हाल हो गया। शादी देखने वालों का कहना था कि यह शादी कम दौड़ ज्यादा थी। दू्ल्हा-दुल्हन और बारातियों ने पूरे 25 किमी तक की दौड़ लगाई। यह शादी कोल्हापुर जिले की सतारा तहसील के कलोशी गांव में हुई। सुबह जब बारात निकली तो सब हैरान हो गए क्योंकि बाराती सूट-बूट में नही बल्कि शॉर्ट्स और टी-शर्ट में थे।
 
बारातियों को तो छोड़िए दूल्हा-दुल्हन ने भी शेरवानी और लहंगे की बजाय शॉर्ट्स और टी-शर्ट ही पहन रखे थे। बारातियों और दूल्हा-दुल्हन की दौड़ सतारा से शुरू हुई और 25 किमी दूर मैरिज रजिस्ट्रेशन ऑफिस तक गई। इस मैराथन शादी के पीछे अनोखी कहानी है।
 
दरअसल दूल्हा नवनाथ और दुल्हन पूनम की मुलाकात एक मैराथन के दौरान ही हुई थी। दोनों 3 साल तक मैराथन एसोशिएसन से जुड़े रहे। मैराथन में दिलचस्पी रखने के कारण दोनों ने अपनी शादी को भी इसी से जोड़ लिया और इस अनोखी शादी की प्लानिंग की। दोनों का कहना है कि हम इसके जरिए लोगों को फिटनेस का संदेश देना चाहते हैं। इस अनोखी शादी में दूल्हा-दुल्हन ही नहीं बल्कि सभी बाराती भी बहुत खुश दिखे।
 
Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

खामेनेई की मौत के बाद 5वें दिन भी कश्मीर में उबाल, श्रीनगर में आंशिक ढील लेकिन लाल चौक अब भी सील

कैंसर शरीर में कैसे फैलता है? जर्मन रिसर्च टीम ने किया नया खुलासा

ईरान-अमेरिका युद्ध पर राहुल गांधी की चेतावनी, भारत के तेल आयात पर गहराता संकट

ईरान की 'मोजैक डॉक्ट्रीन' से ट्रंप-नेत्याहू परेशान: क्या है वह रणनीति, जिसमें 'सिर कटने' पर भी 'धड़' लड़ता रहता है?

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के मायने और कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री?

अगला लेख