राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मुख्‍यमंत्री धामी के सरकारी आवास पर पहुंचा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 15 फ़रवरी 2025 (19:07 IST)
Chief Minister Pushkar Singh Dhami News: 38वें राष्ट्रीय खेलों में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे शुभंकर मौली का राष्ट्रीय खेलों के समापन के उपरांत शासकीय आवास पर आगमन हुआ। मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट किया कि राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर के रूप में मौली का चयन एक गहरे प्रतीकात्मक महत्व का द्योतक है। 
 
मौली का स्वरूप हमारे प्रदेश के राज्य पक्षी मोनाल से लिया गया है, जो हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है और इसके पंखों का रंग नीला, हरा, बैंगनी, लाल और भूरा न केवल प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक है बल्कि विविधता में एकता का भी संदेश देता है। इन रंगों के माध्यम से यह दिखाया गया कि विविधता में सामंजस्य और एकता ही हमारे समाज की ताकत है। 
 
खेलों के माध्यम से उत्तराखंड ने यह दिखाया कि चाहे आप किसी भी राज्य, भाषा या संस्कृति से संबंध रखते हों, आप सभी एक समान हैं। यह संदेश देशभर के खिलाड़ियों और प्रतिनिधियों के दिलों में अंकित हुआ कि उत्तराखंड ने न केवल खेलों को प्रोत्साहित किया बल्कि राष्ट्रीय एकता और समानता तथा पर्यावरण संरक्षण का महत्व भी बताया।
 
उत्तराखंड ने 102 पदक जीते : एक अन्य पोस्ट में धामी ने कहा कि हमारे राज्य के खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 102 पदकों के साथ पदक तालिका में सातवां स्थान पक्का किया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारी सरकार द्वारा राज्य में लागू नई खेल नीति के माध्यम से इन सभी विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं का लाभ हमारे खिलाड़ी उठाएंगे और अपने अथक परिश्रम से देश-विदेश में राज्य का नाम रोशन करेंगे।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

Earthquake: दिल्ली NCR में भूकंप के बाद लोग दहशत में, सुनाई आपबीती

GIS 2025: जीआईएस में ओडीओपी एक्स-पो से लोकल उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

MP: 1 अप्रैल से नए लो alcoholic beverage bars खुलेंगे, 19 स्थानों पर शराब की बिक्री बंद होगी

Jamui News: बिहार के जमुई में दो पक्षों में तनाव, ईंट-पत्थर चले, इंटरनेट बंद

भूकंप के दौरान वो तेज रहस्यमयी आवाज क्या थी, पता कर रहे विशेषज्ञ?

अगला लेख