Premanandji Maharaj : भक्तों को अब नहीं होंगे प्रेमानंदजी के दर्शन, विरोध या तबीयत, क्या है असली वजह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025 (19:14 IST)
वृंदावन के संत प्रेमानंदजी महाराज पिछले कई दिनों से श्रद्धालुओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनके प्रवचन के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। प्रेमानंदजी की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु देर रात तक सड़कों पर खड़े रहते हैं, लेकिन अब श्रद्धालु उनके दर्शन नहीं कर पाएंगे। प्रेमानंदजी महाराज की रात्रि पदयात्रा को अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दिया गया है।

मीडिया खबरों के मुताबिक खराब स्वास्थ्य के कारण उनकी पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की बात सामने आ रही है। इंस्टाग्राम पर प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने आधिकारिक अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की है। प्रेमानंद महाराज की पिछले महीने तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य में सुधार हुआ, तो संत प्रेमानंद महाराज ने दोबारा पदयात्रा शुरू की थी। हालांकि अब इसे एक बार फिर बंद कर दिया गया है।
इसके कारण पदयात्रा के दौरान रात को मिलने वाले दर्शन का लाभ अब श्रद्धालु नहीं उठा पाएंगे। पदयात्रा के स्थगन की जानकारी सोशल मीडिया द्वारा दी गई है।
 
क्या विरोध प्रदर्शन है कारण :  NRI ग्रीन कॉलोनी के निवासियों ने पदयात्रा में होने वाली ध्वनि प्रदूषण को लेकर विरोध किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग हाथ में तख्तियां लिए प्रेमानंदजी महाराज की पैदल यात्रा का विरोध किया था। ऐसे में आपत्तियों को देखते हुए 6 फरवरी को श्री हित राधा केलि कुंज परिकर श्रीधाम वृंदावन की तरफ से पदयात्रा को अनिश्चितकाल तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। Edited by : Sudhir Sharma 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ जैसी अभेद्य सुरक्षा में कावड़ यात्रा, 7 जिलों में 11000 कैमरों की डिजिटल सेना, भीड़ का मैप तैयार

सिंहस्थ महाकुंभ की तारीख की घोषणा 27 मार्च से 27 मई 2028

Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

अगला लेख