Mentally challenged girl gang-raped in UP : बाराबंकी जिले में हैदरगढ़ कोतवाली के नरेंद्रपुर गांव में दिव्यांग स्कूल में मानसिक रूप से कमजोर एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार करने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों पर यह भी आरोप लगाया गया है कि इसके बाद उन्होंने युवती को कहीं गायब कर दिया। युवती का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि दो दिन पहले अमर दिव्यांग सेवा संस्थान आश्रय गृह की संचालिका सुनीता देवी ने संस्थान के अध्यक्ष एवं एक अन्य पदाधिकारी पर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और उनकी एक महिला साथी पर इस अपराध में साथ देने का मुकदमा दर्ज कराया था।
संचालिका ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि संस्थान में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती (26) को रखा गया था जिसकी दिमागी हालत में सुधार का प्रयास किया जा रहा था। सुनीता देवी ने आरोप लगाया है कि अप्रैल में संस्थान के अध्यक्ष राजेश रत्नाकर, पूर्व चौकीदार राम कैलाश ने महिला सदस्य साथी अमृता की मदद से इस युवती का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था। उन्होंने इन लोगों पर यह भी आरोप लगाया था कि इसके बाद उसको उन्होंने कहीं गायब कर दिया।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने आज बताया कि इस मामले में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पदाधिकारियों के मध्य जमीन खरीद-बिक्री को लेकर आपस में भी विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल युवती का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...
Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...
पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज
Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़
Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 19