Hanuman Chalisa

कक्षा में चेहरे ढंककर नहीं आने का आदेश देने वाले मुस्लिम शैक्षणिक समूह के प्रमुख को धमकी

Webdunia
शनिवार, 4 मई 2019 (23:45 IST)
कोझीकोड (केरल)। केरल में अपने संस्थानों के परिसर में किसी भी कपड़े से छात्राओं के चेहरे ढंककर आने पर पाबंदी लगाने वाले मुस्लिम शैक्षणिक संगठन के प्रमुख को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
मुस्लिम एजुकेशनल सोसाइटी (एमईएस) के अध्यक्ष पीए फजल गफूर ने एक शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन कर धमकी दी कि यदि उन्होंने छात्राओं को चेहरे ढंककर आने पर कक्षा में प्रवेश नहीं देने वाला सर्कुलर वापस नहीं लिया, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतना होगा।
 
कोझीकोड स्थित प्रगतिशील समूह एमईएस स्कूलों और व्यावसायिक कॉलेजों सहित 150 शैक्षणिक संस्थाएं संचालित करता है। गफूर को धमकीभरा फोन एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से आया, जो संभवत: खाड़ी देश का था।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के मुताबिक फोन करने वाले ने गफूर के खिलाफ धमकीभरे और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कोई केस अब तक नहीं दर्ज किया गया है, लेकिन फोन करने वाले का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
 
बीते 17 अप्रैल को जारी आंतरिक सर्कुलर में गफूर ने कहा था कि संस्थान परिसरों में किसी अनुचित प्रवृत्ति को हतोत्साहित करना चाहिए। सर्कुलर में कहा गया था कि आधुनिकता या धार्मिक रीति-रिवाज के नाम पर लोक समाज में अस्वीकार्य किसी परिधान की अनुमति नहीं दी जा सकती। सर्कुलर में साफ किया गया था कि छात्राओं को अपने चेहरे ढंककर कक्षा में आने नहीं दिया जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

आवारा कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार, सार्वजनिक जगहों से तुरंत हटाएं

4 दिन में 4 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, कांग्रेस का दावा- 'महंगाई मैन अभी और वसूली करेगा'

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

आखिरी वक्त में रुका ईरान पर अमेरिकी हमला! ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताई अंदर की कहानी

ईयू में जेट फ्यूल की कमी का खतरा, उड़ानें हो सकती हैं रद्द

अगला लेख