Hanuman Chalisa

बदलेगा अंतिम संस्कार का तरीका, समाज और प्रकृति को होगा फायदा

Webdunia
मंगलवार, 2 नवंबर 2021 (16:30 IST)
नई दिल्ली। हर धर्म में अंतिम संस्कार के अपने रीति-रिवाज हैं। हिन्दुओं में मृत शरीर को दफनाया नहीं जाता है, उसका अग्नि द्वारा अंतिम संस्कार किया जाता है। कई लोग मृत देह को दान भी करते हैं। अब एक ऐसी कंपनी है, जो मृत शरीर को पेड़ों में बदल सकती है।

इससे समाज और प्रकृति दोनों को लाभ होगा। इस तरह का खास आइडिया लाई है 'कैप्सुला मुंडी' (Capsula Mundi) कंपनी  है। यह मृत व्यक्तियों के शरीर को खास तरह के पॉर्ड में डालकर पेड़ों में बदल देगी। इस पॉड का नाम ऑर्गेनिक बरियल पॉड्स है। यह एक अंडाकार कैप्सूल कार्बनिक है। कैप्सुला मुंडी के कैप्सूल में मृत बॉडी को रखा जाता है। जैसे किसी महिला के गर्भ में भ्रूण होता है।

 
कंपनी भ्रूण की तरह ऑर्गेनिक बरियल पॉड्स में रखे शरीर को एक बीज मानती है। इसके ऊपर एक पेड उगेगा। कैप्सुला मुंडी का कैप्सूल स्टार्च प्लास्टिक से बना होता है। यह जमीन पर पूरी तरह गल सकता है। इस पॉड के गलने के साथ बॉडी भी गल जाएगी।

इससे शरीर के पिघलने से निकलने वाले तत्व पेड़ को बढ़ाने में सहायता करेंगे। इसका लाभ यह होगा कि मृत शख्स के करीबी उस पेड़ के साथ अपने खोने वालों को हमेशा याद रख सकेंगे। सही मायने में समझा जाए तो यह आर्गेनिक बरियल पॉड्स ताबूत की जगह लेगा। जो पूरी तरह कार्बनिक और गलने वाला होगा।

यह कॉफिन जल्द ही गल जाएगा। कंपनी का दावा है कि किसी भी पेड़ को बढ़ने में कम से कम 10 साल लगते हैं, लेकिन पॉड्स से उन्हें 1 सप्ताह में पोषक तत्व मिलने लगेंगे। कंपनी के मुताबिक अगर मृत शरीर को जलाते हैं तो उसी राख और अवशेषों को छोटे पॉड्स में रखकर दफना सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

PM मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’, 26 मई को होगा लोकार्पण

अगला लेख