महाराष्ट्र : पत्र विवाद के बीच मंत्री जितेंद्र अव्‍हाड ने राज्यपाल कोश्यारी से किया यह सवाल...

Webdunia
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (15:22 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र में धर्मस्थलों को फिर से खोलने के संबंध में राज्यपाल बीएस कोश्यारी के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र पर जारी विवाद के बीच राज्य के मंत्री जितेंद्र अव्हाड ने पूछा है कि क्या राज्यपाल इसी तरह का पत्र गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को भी लिखेंगे। कोश्यारी गोवा के भी राज्यपाल हैं।

राज्यपाल ने कोविड-19 के कारण बंद रखे गए धर्मस्थलों को पुन: खोलने के लिए दबाव बनाया था और पूछा था कि क्या शिवसेना अध्यक्ष अचानक से धर्मनिरपेक्ष हो गए हैं। इसके बाद कोश्यारी और ठाकरे के बीच जुबानी जंग छिड़ गई।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अव्हाड ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि कोश्यारी गोवा के भी राज्यपाल हैं, जहां भाजपा की सरकार है। उन्होंने ट्वीट किया, वहां भी (गोवा में) मंदिर बंद हैं। क्या राज्यपाल मंदिरों के प्रति अपना प्रेम दिखाते हुए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को भी पत्र लिखेंगे?

धर्मस्थलों को पुन: खोलने के बाबत राज्यपाल का पत्र मिलने के बाद ठाकरे ने जवाब में उन्हें कहा था कि वह इस बारे में विचार करेंगे और साथ ही यह भी कहा कि उन्हें अपने हिंदुत्व के बारे में राज्यपाल से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है।
राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्यपाल की ओर से ठाकरे को लिखे पत्र में असंयमित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए इस पर हैरानी जताई।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 अगस्त को एक पाली में होगी NEET PG 2025

चिनाब पुल पर तिरंगा लेकर चले पीएम मोदी, दिखाई दुनिया के सबसे ऊंचे पुल को हरी झंडी

पूछताछ के लिए Aap नेता सत्येन्द्र जैन ACB के समक्ष हुए पेश, स्कूलों के निर्माण में भ्रष्टाचार का है मामला

गौतम गंभीर ने रोड शो पर आयोजकों को लगाई लताड़, कहा 2007 में भी इसके पक्ष में नहीं था

मैंगो मैन ने रखा रक्षामंत्री के नाम पर आम की नई किस्म का नाम राजनाथ आम

अगला लेख