मुजफ्फरनगर में 2 युवकों ने नाबालिग बालक के साथ किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 14 जून 2021 (21:25 IST)
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। मुजफ्फरनगर में 2 युवकों ने 10 वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म किया और इस हरकत का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। बालक के पिता ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि पीड़ित के परिवार ने जो शिकायत दर्ज करवाई है, उसके मुताबिक जानसठ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में रहने वाले बच्चे को युवक रविवार को गन्ने के खेत में ले गए, जहां उन्होंने बालक के साथ दुष्कर्म किया। परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया।

थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि आरोपी गौरव और सेठल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में गौरव को गिरफ्तार किया जा चुका है और सेठल को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित बालक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख