कैंसर के कारण केरल में विधायक विजयन पिल्लई का निधन

Webdunia
रविवार, 8 मार्च 2020 (20:45 IST)
कोल्लम। केरल में चावरा विधायक एन. विजयन पिल्लई का रविवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे और कैंसर बीमारी से पीड़ित थे। उनके परिवार में पत्नी, 2 बेटे और एक बेटी है।

पिल्लई ने 1979 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत पंचायत सदस्य के रूप में की और लगभग 20 वर्षों तक इसे जारी रखा। वर्ष 2000 में वे जिला पंचायत के सदस्य बने। दिग्गज आएसपी नेता नारायण पिल्लई के पुत्र पिल्लई ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत इसी पार्टी से की।

हालांकि वे आरएसपी नेता बेबी जॉन के करीबी थे। वे पार्टी छोड़कर वर्ष 2000 में डेमोक्रेटिक इंदिरा कांग्रेस में शामिल हो गए। हालांकि उन्होंने केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष वीएम सुधीरन के साथ मनमुटाव होने के कारण पार्टी छोड़ दी और सीएमपी (अरविंदाक्षन समूह) में शामिल हो गए।

बाद में सीएमपी का मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी में विलय हो गया और वे माकपा के सदस्य बन गए। 2016 में विजयन पिल्लई ने एलडीएफ की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा और आरएसपी नेता शिबू बेबी जॉन को 6189 मतों से पराजित किया ओर चावरा विधानसभा सीट से विजयी हुए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन

1 साल तक नियमित बनाए शारीरिक संबंध, मैसेज ने उड़ाए होश, ब्वॉयफ्रेंड निकला भाई

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

सभी देखें

नवीनतम

Supreme Court को कमजोर करने में जुटी है BJP, जानिए किसने लगाया यह बड़ा आरोप

पंजाब में 2 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Russia Ukraine War : रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने किया युद्धविराम का ऐलान, यूक्रेन को दिया ईस्टर ब्रेक

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

Indore : कैलाश विजयवर्गीय ने की मेट्रो की सवारी, पूछा- जनता को कब घुमाओगे

अगला लेख