कश्मीर में भाजपा के 3 कार्यकर्ताओं की हत्या, मोदी ने जताया दुख

Webdunia
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020 (10:22 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के 3 कार्यकर्ताओं की गोली मारकर की गई हत्या पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख जताते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
 
कश्मीर में आतंकवादियों ने गुरुवार देर शाम करीब 8.20 बजे कुलगाम जिले के ईदगाह वायके पोरा इलाके में भाजपा जिला युवा महासचिव फिदा हुसैन याटू और 2 अन्य कार्यकर्ताओं उमर राशिद बेग और उमर रमजान हजाम पर गोलीबारी कर दी थी जिसमें तीनों कार्यकर्ताओं की मौत हो गई।
ALSO READ: PM मोदी ने आतंकी हमलों की निंदा की, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम फ्रांस के साथ
मोदी ने गुरुवार देर रात ट्वीट कर कहा कि मैं भाजपा के 3 युवा कार्यकर्ताओं की हत्या की कड़ी निंदा करता हूं। तीनों बेहद उज्ज्वल कार्यकर्ता थे और जम्मू-कश्मीर में शानदार काम कर रहे थे। इस मुश्किल परिस्थिति में मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
 
एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि भाजपा जिला युवा महासचिव फिदा हुसैन याटू और 2 अन्य कार्यकर्ता उमर राशिद बेग और उमर रमजान हजाम पर आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी जिसमें तीनों घायल हो गए। घायल कार्यकर्ताओं को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर घटनास्थल से भागने में सफल हो गए और उन्हें पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया हैं। पुलिस ने तीनों कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख